भोपाल पहुंचे अमित शाह:आज भोपाल में चार कार्यक्रमों में होंगे शामिल, UP, CG और UK के सीएम के साथ होगी मीटिंग

भोपाल : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार देर रात करीब एक बजे हैदराबाद से भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचे। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, डीजीपी सुधीर सक्सेना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी, विधायक रामेश्वर शर्मा, मेयर मालती राय, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह सहित तमाम नेताओं ने उनका स्वागत किया। स्टेट हैंगर से शाह सीधे होटल ताज पहुंचे। आज भोपाल में अमित शाह गृह विभाग, शिक्षा विभाग, केन्द्रीय कृषि एवं सहकारिता विभाग के कुल चार कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह के अलावा आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी भोपाल पहुंचेंगे। रविवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भोपाल आ गए थे। संस्कृति एंव पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आगवानी करेंगी। इनके साथ ही दो-दो मंत्री, मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल होंगे।आज इन तीनों राज्यों के सीएम और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 बजे से 1 बजे तक इंटर स्टेट काउंसिल की मीटिंग में शामिल होंगे।

 

2005 के बाद भोपाल में हो रही क्षेत्रीय परिषद की बैठक

मप्र की राजधानी भोपाल में 17 साल बाद इंटर स्टेट काउंसिल की बैठक होगी। इससे पहले साल 2005 में 24 मई को भोपाल में क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई थी। आज की बैठक में मप्र, छत्तीसगढ़, यूपी, और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के अलावा इन राज्यों के चीफ सेक्रेटरी और दो-दो मंत्री भी शामिल होंगे। इंटर स्टेट काउंसिल की यह 23 वीं बैठक आयोजित होगी।

2020 में रायपुर की मीटिंग में कमलनाथ हुए थे शामिल

इससे पहले क्षेत्रीय परिषद की बैठक 2020 में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित की गयी थी। जिसमें मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हुए थे। दरअसल, क्षेत्रीय मध्य परिषद का गठन केंद्र सरकार और परिषद में शामिल राज्यों के समन्वय से इन राज्यों में संतुलित सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ, अंतर्राज्यीय समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय सलाहकार मंच के रूप में किया गया है। जिसमे परिषद् में शामिल राज्यों के मुख्यमंत्री अपने अपने राज्य की कुछ प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करते हैं।

शाह का आज दिन भर का टूर प्रोग्राम

इंटर स्टेट काउंसिल की मीटिंग- मिंटो हॉल10:45 मिनट पर होटल ताज से कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) पहुंचेंगे। यहां 11 बजे से 1 बजे तक मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। बैठक के बाद अमित शाह के लंच के लिए एक बजे से दो बजे तक के लिए आरक्षित किया गया है।

नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन- बरखेड़ा बोंदर

दोपहर 2 बजे अमित शाह कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से लालपरेड ग्राउंड पर पहुंचकर हेलीकॉप्टर के जरिए बरखेड़ा बोंदर में बने हैलीपेड पर उतरेंगे। यहां ढ़ाई बजे से साढे़ तीन बजे तक करीब एक घंटे के कार्यक्रम में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन करेंगे।

पुलिस आवासों का लोकार्पण- रविन्द्र भवन

3:30 बजे बरखेड़ा बोंदर से हेलीकॉप्टर के जरिए लाल परेड ग्राउंड उतरकर कार से रवीन्द्र भवन 3:50 बजे पहुंचेंगे। रविन्द्र भवन में पुलिस आवासों और प्रशासनिक भवनों का लोकार्पण करेंगे।

नई शिक्षा नीति पर व्याख्यान- विधानसभा

शाम करीब 5 बजे रविन्द्र भवन से 10 मिनट में अमित शाह विधानसभा पहुंचेंगे। यहां कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित भारत की नई शिक्षा नीति के सेमीनार में भाग लेंगे। विधानसभा में करीब सवा घंटे तक कार्यक्रम में शाह रहेंगे।

सीएम हाउस में करेंगे डिनर

शाम 6:30 पर विधानसभा से रवाना होकर अमित शाह दस मिनट में सीएम हाउस पहुचेंगे। शाम पौने सात बजे से 7:30 तक सीएम हाउस में डिनर के लिए टाइम रिजर्व रखा गया है। साढे़ सात बजे सीएम हाउस से शाह होटल ताज पहुचेंगे।

सहकारिता के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली होंगे रवाना

रात करीब पौने आठ बजे से होटल ताज में कृषि विपणन में सहकारी संस्थाओं के रोल को लेकर आयोजित बैठक में अमित शाह शामिल होंगे। 8:45 मिनट पर शाह होटल ताज से रवाना होकर रात 9:10 बजे स्टेट हैंगर पर पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!