दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 15 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई का लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर और रेड के बाद अब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 15 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है. ये लोग देश छोड़ कर नहीं जा सकते हैं. सीबीआई ने इन सभी को दिल्ली की शराब नीति में भ्रष्टाचार का आरोपी बनाया है.

 

 

लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद मनीष सिसोदिया ने पहली प्रतिक्रिया यह दी है. उन्होंने कहा है कि “आपकी सारी रेड फेल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा. ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहाँ आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?” शनिवार को सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में नामजद पांच आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. शुक्रवार को सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सरकारी आवास पर सीबीआई ने रेड किया था. इसके अलावे दक्षिणी दिल्ली में भी शराब कंपनियों के दफ्तर और गोदामों पर रेड किया था.

शनिवार को सीबीआई ने एफआईआर में नामजद 15 आरोपियों में से पांच को सीबीआई ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था. सूत्रों की मानें तो यह सभी मनीष सिसोदिया के करीबी बताए जा रहे हैं. इन सभी को सीबीआई मुख्यालय में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था. सीबीआई ने इस सब पर की कई धाराओं जिसमें आपराधिक साजिश, खाते में हेराफेरी और अनुचित लाभ के आरोप शामिल हैं. सीबीआई की एफआईआर मनीष सिसोदिया को आरोपी नंबर एक बनाया गया है.

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का ट्वीट

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का ट्वीट

इससे पहले उन्होंने पीएम मोदी के एक पुराने बयान को ट्वीट किया है और लिखा है कि “CBI छापों के बारे में मोदी जी के इस बयान को ज़रूर सुनें. अगर नहीं सुना तो आप एक बहुत बड़े सच को जानने से वंचित रह जाएंगे.

बता दें कि नई आबकारी नीति को लेकर शोर के बीच आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेता लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. शनिवार दोपहर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिन सवालों को उन्होंने उठाते हुए आम आदमी पार्टी पर को घेरने की कोशिश की. शाम में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक-एक कर उनके सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सीबीआई के इतने छापा के बाद भी सीबीआई अब तक कुछ नहीं बताया की क्या मिला है? एक्साइज पॉलिसी में कोई हेराफेरी नहीं की गई है. वह रटा हुआ बयान दे रहे हैं. मुद्दा शराब नहीं, मुद्दा शराब होता तो छापा गुजरात में पड़ना चाहिए था. मुद्दा अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता है. दिल्ली की योजना वह गुजरात में देने की कैसे बात कर रहे हैं.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!