मटकी फोड़ प्रतियोगिता में गोविंदा आला रे, जानिये फिल्मों में कमबैक को लेकर क्या बोले एक्टर

भोपाल। राजधानी भोपाल में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित हुए मटकी फोड़ कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता गोविंदा शामिल हुए. उन्होंने अपने अंदाज में जनता का अभिवादन और मनोरंजन किया. मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि भोपाल आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा. जब फिल्म में वापसी को लेकर अभिनेता से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर कोई अच्छी फिल्म मिलती है या स्क्रिप्ट आती है तो निश्चित ही वह स्क्रीन पर दिखाई देंगे.

गोविंदा की एक झलक पाने के लिए बेताब हुए लोग: राजधानी के करोंद में जन्माष्टमी के उपलक्ष में मटकी फोड़ का आयोजन किया गया. यहा आयोजन भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी द्वारा किया गया था. जिसमें फिल्म अभिनेता गोविंदा भी पहुंचे. इस दौरान बड़ी संख्या में पब्लिक यहां पहुंची और गोविंदा की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार नजर आए. उन्होंने अपने फैन्स का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. हालांकि इस दौरान पुलिस को बल प्रयोग कर भीड़ को हटाना पड़ा. वहीं गोविंदा ने अपनी अदाओं से सभी का मन मोह लिया. गोविंदा ने खुद गाने भी गाए और अपनी फिल्मों के कई चर्चित गीतों पर लोगों का मनोरंजन किया.

अभिनेता को अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार: इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए गोविंदा ने कहा कि ”आज के समय में सभी स्वस्थ रहें, रोग दोष लोगों को ना हो यही ईश्वर से कामना है. वहीं छोटे बच्चों का ख्याल रखना सभी की जिम्मेदारी है”. गोविंदा से जब फिल्मों में वापसी को लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि ”अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट या कहानी आती है तो जरूर फिल्मों में वापसी करेंगे”. बता दें कि इससे पहले भी गोविंदा अपनी पत्नी के साथ भोपाल आए थे. उन्होंने बोट क्लब पर सैर भी की थी.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!