T20 मैच में बने 8 रिकॉर्डस, विराट कोहली ने तोड़े रोहित शर्मा के 2 बड़े रिकॉर्ड

मोहाली के आई एस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका की टीम को 7 विकेट के अंतर से हरा दिया है. सीरीज के इस दूसरे टी-20 मैच में कई दिलचस्प और शानदार रिकॉर्ड बने हैं. हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इस मैच में बने रिकॉर्डस के बारे में ही बताएंगे.

आइये डालते हैं इस मैच में बने रिकॉर्डस पर :

1. भारतीय टीम की साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह 9वीं जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 13 टी-20 मैच खेले गए थे. जिसमे से 8 मैच भारत की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 5 मैच साउथ अफ्रीका की टीम ने जीते हुए थे.

2. मोहाली के आई एस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका का यह पहला टी-20 मैच था. इस मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने अपने पहले मैच को ही जीत लिया है.

3. साउथ अफ्रीका की टीम में आज टेम्बा बावुमा, ब्योर्न फोर्टुइन, एनरिच नॉर्थजे ने अपना डेब्यू किया है.

4. क्विंटन डी कॉक ने आज अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का तीसरा अर्धशतक लगाया.

5. विराट कोहली ने आज 32वां 30 से ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर बनाया है. वह 30 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सिर्फ न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 33 बार से पीछे हैं.

6. विराट कोहली ने आज अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 22वां अर्धशतक लगाया है.

7. विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 से अधिक के स्कोर बना दिए है. रोहित शर्मा ने 21 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है.

8. विराट कोहली टी-20 क्रिकेट इतिहास में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है. उन्होंने रोहित शर्मा के 2434 रन को पीछे छोड़ 2441 रन बना लिए है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!