भारत ने पहले वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया

हरारे: तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में गुरुवार को हरारे स्पोर्टस क्लब में भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया है. टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने भारत को 190 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में टीम इंडिया 30.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 192 रन बनाकर यह मैच जीत लिया. भारत के लिए शिखर धवन ने 81 रन और शुभमन गिल ने 82 रन बनाए.

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम 40.3 ओवर में महज 189 रन ही सिमट गई थी. जिम्बाब्वे के कप्तान रेजिस चकाब्वा (35) और रिचर्ड नगारवा (34) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. भारत की ओर से दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट चटकाए. वहीं मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया. इस मैच के दौरान धवन ने वनडे करियर में अपने 6500 रन पूरे किए.

जिम्बाब्वे टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, क्योंकि उन्होंने 10.1 ओवर में 31 रन पर चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए. इस दौरान, इनोसेंट काइआ (4), तदिवानाशे मारुमानी (8), सीन विलियम्स (5), वेसले मधेवेरे (1) और सिंकदर रजा (12) जल्द ही पवेलियन लौट गए. जिम्बाब्वे की आधी टीम मात्र 66 रनों पर पवेलियन लौट गई. इसके बाद 20.5 ओवर में प्रसिद्ध की गेंद पर रयान बर्ल (11) शुभमन गिल को कैच थमा बैठे, जिससे जिम्बाब्वे को 83 रनों पर छठा झटका लगा. कप्तान रेजिस चकाब्वा ने कुछ अच्छे शॉट खेल कर टीम के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़े, लेकिन 26.3 ओवर में अक्षर की गेंद पर चकाब्वा (35) बोल्ड हो गए. इसके बाद, अक्षर ने ल्यूक जोंगवे (13) को भी चलता किया. इससे मेजबान टीम ने 110 रनों पर आठ विकेट खो दिए.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!