थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस को नदी में बह जाने की आशंका, रेस्क्यू जारी

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर में पदस्थ तहसीलदार और पटवारी लापता बताए जा रहे हैं. परिजन ने बताया कि शाजापुर के मोहन बड़ोदिया में पदस्थ तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर, पटवारी के साथ कार में सवार थे. बीती रात कहीं बाहर खाना खाने की बात कहकर कार से घर से निकले थे. जब वह सुबह तक नहीं लौटे तो परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. मंडी थाने पहुंचकर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपार्ट दर्ज कराई है. दोनों का मोबाइल भी बंद आ रहा है. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को आशंका है कि ये कहीं नदी में तो नहीं बह गए. दोनों की तलाश में रेस्क्यू चलाया जा रहा है.

सीहोर में तहसीलदार पटवारी लापता: मंडी थाने में मंगलवार को मामला सामने आया कि शाजापुर की तहसील मोहनपुर बढ़ोदिया में पदस्थ तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर और जिले की नसरुल्लागंज तहसील में पदस्थ पटवारी महेंद्र रजक लापता हैं. इसकी सूचना पुलिस को तहसीलदार के बेटे पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने दी. इस मामले पर पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों की तलाश कर ली जाएगी.

तहसीलदार पटवारी की तलाश जारी: शहर के नजदीक ही उफान पर बह रही सीवन नदी के करबला पुल और काहिरी में पुलिस और होमगार्ड के जवान सर्चिंग कर रहे हैं. तेज बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं. इसलिए दोनों के पानी में बहने की आशंका पुलिस जता रही है. इस मामले में थाना टीआई पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है. पुलिस मामले में सर्चिंग कर रही है. इस मामले पर पुलिस और परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू करने में जुटी हुई है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ग्राम चिकित्सालय’ को लेकर ‘पंचायत’; एक कमरे में चल रहा उप स्वास्थ्य केन्द्र, कई गांव परेशान

    ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए सरकार बड़ा बजट खर्च कर रही है. दूरस्थ अंचलों से ग्रामीण लोगों को इलाज के लिए मुख्यालय…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!