सीएम चंद्रशेखर राव बोले, कल्याणकारी योजनाओं को मुफ्त की सौगात कहना लोगों का अपमान

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मुफ्त की सौगात के मुद्दे पर हो रही बहस को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं को मुफ्त की सौगात बताने को लोगों का अपमान करार दिया. सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष राव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह संघीय मूल्यों को नुकसान पंहुचा रही है, राज्यों को वित्तीय रूप से कमजोर कर रही और शक्तियों को केंद्रीकृत कर रही है.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में कहा था कि मुफ्त की सौगात भारत के आत्मनिर्भर बनने की राह में बाधा और साथ ही करदाताओं पर बोझ है. उन्होंने मुफ्त की सौगात की राजनीति में शामिल होने को लेकर कुछ दलों की आलोचना की थी. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोलकुंडा किले पर ध्वजारोहण के बाद राव ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माताओं ने संघीय ढांचा बनाया था क्योंकि वे चाहते थे कि केंद्र और राज्य मिलकर विकास की ओर बढ़ें.

उन्होंने कहा कि इसके जरिये केंद्र वर्ष 2022-23 में राज्यों की आय में 11.4 प्रतिशत की कमी ला रही है. उन्होंने दावा किया कि केंद्र 41 प्रतिशत के बजाय 29.6 प्रतिशत हिस्सेदारी देकर राज्यों के साथ अन्याय कर रहा है. राव ने आरोप लगाया कि यही नहीं केंद्र विभिन्न तरह की पाबंदी लगा कर राज्यों की आर्थिक आजादी को नुकसान पहुंचा रहा है. उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार सहकारी संघवाद के आदर्श की बात करती है, लेकिन वास्तव में वह सत्ता के केंद्रीकरण में संलग्न है. उन्होंने दिल्ली में कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए जुटे किसानों को कथित तौर पर देश के प्रति विश्वासघाती के तौर पर पेश करने की भी आलोचना की तथा कहा कि प्रधानमंत्री को अंतत: माफी मांगनी पड़ी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!