कारम बांध: मंत्री इस्तीफा दें उपदेश नहीं: माकपा

भोपाल। कारम बांध में जनता की गाढ़ी कमाई के 305 करोड़ रुपए बर्बाद होने और 18 गांवों की 22 हजार जिंदगियों को दांव पर लगाने वाले जल संसाधन विभाग के मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए था, मगर वही पहले बचाव फिर जवाब का उपदेश देकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
मार्क्सवादी कम्युनिट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने उक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रश्र सिर्फ 305 करोड़ रुपए के बांध के पहली ही बारिश में फूट जाने का नहीं है, प्रश्न यह भी है कि अनियमतताओं और भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली की जिस एएनएस कंस्ट्रक्शन कंपनी का लाइसेंस ही 2016-17 में रद्द कर दिया गया था, उसी कंपनी को 305 करोड़ के निर्माण का ठेका देकर, बिना गुणवत्ता जांचे ही भुगतान कैसे कर दिया गया। यह घोटाला सिर्फ प्रशासनिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि राजनीतिक संरक्षण में हुआ भ्रष्टाचार है, जिसकी समुच्चित जांच की जानी चाहिए।
माकपा ने कहा है कि कोरोना से पहले सामने आए तीन हजार करोड़ के ई टेंडर घोटाले में भी कारम बांध का जिक्र आया था। जिस ईडी का भाजपा अब अपने विरोधियों के लिए इस्तेमाल कर रही है, उसी ईडी ने इस घोटाले में एक कंपनी की ओर से 93 करोड़ की रिश्वत बांटने की बात कही थी। इस घोटाले में मंत्री और अफसरों के लिप्त होने की बात सामने आई थी। तब कारम बांध परियोजना को लेकर भी राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने प्रकरण दर्ज किया था, जिसे बाद में ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
जसविंदर सिंह ने कहा है कि इतने बड़े घोटाले और 22 हजार नागरिकों की जिंदगियों को दांव पर लगाने वाले आपराधिक और भ्रष्ट मामले की जांच कर दोषियों को सजा देने की जरूरत है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि जल संसाधन मंत्री भी अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकते हैं। पार्टी ने मंत्री तुलसी सिलावट से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!