Medal Tally में चौथे स्थान पर भारत, 22 गोल्ड के साथ देश के नाम 61 मेडल

बर्मिंघम: कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर रहा. भारत ने इस बार कुल कुल 61 पदक अपने नाम किए. इनमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं. भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने 177 पदक 66 गोल्ड, 57 सिल्वर, 54 ब्रॉन्ज जीतकर पहला स्थान हासिल किया. वहीं, 172 मेडल के साथ इंग्लैंड दूसरे और 92 मेडल के साथ कनाडा तीसरे स्थान पर रहा.

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने गोल्ड जीत लिया. उन्होंने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स के फाइनल मैच में मलेशिया के जी योंग एनजी को शिकस्त दी. लक्ष्य सेन ने जी योंग के खिलाफ 19-21, 21-9, 21-16 से जीत दर्ज की. वहीं, भारतीय बैडमिंडन स्टार पीवी सिंधु ने अपनी उपलब्धियों में एक और बड़ा मुकाम शामिल कर लिया है. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बैडमिंटन के महिला सिंगल्स का गोल्ड मेडल जीत लिया है. कॉमनवेल्थ गेम्स में सिंगल्स इवेंट में यह उनका पहला गोल्ड मेडल है.

अब तक गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलिट्स

  • वेटलिफ्टिंग- मीराबाई चानू
  • वेटलिफ्टिंग- जेरेमी लालरिननुंगा
  • वेटलिफ्टिंग- अचिंता शेउली
  • लॉन बॉल्स वूमेंस फोर
  • टेबल टेनिस मेंस टीम
  • पैरा पॉवरलेफ्टिंग- सुधीर
  • रेसलिंग- बजरंग पुनिया
  • रेसलिंग- साक्षी मलिक
  • रेसलिंग- दीपक पूनिया
  • रेसलिंग- रवि कुमार दहिया
  • विनेश फोगाट
  • नवीन मलिक
  • पैरा टेबल टेनिस- भाविना पटेल
  • मुक्केबाजी- नीतू घनघस
  • मुक्केबाजी- अमित पंघल
  • मुक्केबाज़ी- नीकहत जरीन
  • ट्रीपल जंप- अल्ढोस पॉल
  • टेबल टेनिस- अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला
  • बैडमिंटन- पीवी सिंधु
  • बैडमिंनट- लक्ष्य सेन
  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम
  • टेबल टेनिस- अचंता शरत कमल
  • बैडमिंटन- सात्विक साईं राज रंकी रेड्डी – चिराग शेट्टी

सिल्वर मेडल जीतने वाले एथलिट्स

  • वेटलिफ्टिंग- संकेत महादेव सरगर
  • वेटलिफ्टिंग- विंदियादेवी
  • जूडो- शूशिला लिकमाबल
  • वेटलिफ्टिंग- विकास ठाकुर
  • बैडमिंटन- मिक्स्ड टीम इवेंट
  • जूडो- तुलिका मान
  • एथलेटिक्स- मुरली श्रीशंकर
  • रेसलिंग- अंशु मलिक
  • एथलेटिक्स- प्रियंका गोस्वामी
  • एथलेटिक्स- अविनाश साबले
  • लॉन बॉल्स फोर मेन
  • ट्रिपल जंप- अब्दुल्ला अबुबकर
  • मुक्केबाजी- सागर अहलावत
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम
  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम

ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले एथलिट्स

  • वेटलिफ्टिंग- गुरुराजा पुजारी
  • जूडो- विजय कुमार यादव
  • वेटलिफ्टिंग- हरजिंदर कौर
  • वेटलिफ्टिंग- लवप्रीत सिंह
  • स्क्वैश- सौरव घोषाल
  • वेटलिफ्टिंग- गुरदीप सिंह
  • एथलेटिक्स- तेजस्विन शंकर
  • रेसलिंग- दिव्या काकरान
  • रेसलिंग- मोहित ग्रेवाल
  • कुश्ती- पूजा गहलोत
  • कुश्ती- पूजा सिहाग
  • मुक्केबाजी- जैस्मीन लैंबोरिया
  • महिला हॉकी टीम
  • एथलेटिक्स- संदीप कुमार
  • एथलेटिक्स- अनू रानी
  • मुक्केबाजी- रोहित टोकस
  • पैरा टेबल टेनिस- सोनलबेल पटेल
  • कुश्ती- दीपक नेहरा
  • मुक्केबाजी- मोहम्मद हसम्मुदीन
  • टेबल टेनिस- सौरव घोषाल और दीपिका पल्लिकल
  • बैडमिंटन- किदांबी श्रीकांत
  • बैडमिंटन- गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली
  • बैडमिंटन- साथियान गणानाशेखरन

सम्बंधित खबरे

भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!