सीएम शिवराज ने भोपाल की बड़ी झील की लहरों पर लहराया तिरंगा, देशभक्ति गीत भी गाए

भोपाल। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देशभर में “हर घर तिरंगा” अभियान की शुरू किया गया है. इसके तहत मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान ने बोट क्लब जाकर क्रूज पर तिरंगा फहराया. मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की इकाई भोपाल बोट क्लब में लेक प्रिंसेस क्रूज बोट पर सवार होकर तिरंगा कार्यक्रम की शुरुआत की. क्रूज बोट के डेक पर पुलिस बैंड द्वारा लाइव म्यूजिक के साथ देशभक्ति गीतों और धुनों की प्रस्तुति दी गई. इस बीच सीएम शिवराज ने भी देशभक्ति के तराने छेड़े.

सीएम शिवराज की तिरंगा यात्रा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोट क्लब से क्रूज में तिरंगा झंडा फहराते हुए आर्च ब्रिज तक पहुंचे. इस मौके पर उनके साथ करीब 12 मोटर बोट भी साथ में चली. जिसमें स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे तिरंगा लहराते दिखाई दिए. बोट क्लब पहुंचकर क्रूज में बैठकर बड़ी झील, शीतल दास की बगिया से होते हुए वीआईपी रोड के पास झील में बनी राजा भोज की प्रतिमा तक पहुंचे. यहां स्थानीय लोगों ने वीआईपी रोड पर खडे़ होकर तिरंगा लहराते हुए सीएम का स्वागत किया. Har Ghar Tiranga Abhiyan

हर घर तिरंगा अभियान

बारिश में भी नहीं रूके देशभक्त: राजा भोज की प्रतिमा से सीएम शिवराज वापस बोट क्लब तक पहुंचे. क्रूज के साथ-साथ झील में छोटी बोट का काफिला भी सीएम के साथ चलता रहा. जैसे ही सीएम की बोट का काफिला राजा भोज प्रतिमा के पास पहुंचा तेज बारिश होने लगी. इसके बावजूद सीएम के साथ लोग पूरे जोश के साथ नारेबाजी कर तिरंगा लहराते रहे. बड़ी झील पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एनसीसी के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे.

रीवा में देशभक्ति के प्रति जागरूकता: रीवा स्टेडियम में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर लोगों ने एक बड़ी मानव श्रृंख्ला बनाई, जिसके जरिए उन्होंने देशभक्ति का संदेश दिया. मानव श्रृंख्ला में हजारों लोगों ने स्टेडियम के बीचों बीच इंडिया और 75 की आकृती बनाकर आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को जागरुक किया. हजारों की तादात में लोगों ने तिरंगा यात्रा भी निकली, जो स्टेडियम से होकर विश्वविद्यालय स्कूल क्रमांक 3 पर पहुंचकर खत्म हुई.

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!