ई-सिगरेट पर मोदी सरकार ला सकती है अध्यादेश, आज है कैबिनेट की अहम बैठक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर आज होने जा रही कैबिनेट की बैठक में ई-सिगरेट को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. इसके अलावा इस बैठक में प्लास्टिक बैन समेत और भी कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाली मीटिंग में सरकार इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के उत्पादन, वितरण, क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए अध्यादेश लाने पर विचार कर सकती है.

Prohibition of E Cigarettes Ordinance 2019 को अगली संसद में पेश कर पारित कराया जा सकता है ताकि इस कदम को पूर्ण रूप से लागू किया जा सके. हाल ही में मंत्री समूह (ग्रुप ऑफ़ मिनिस्टर्स ) की बैठक में ई सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने और इसके लिए Prohibition of E Cigerettes Ordinance2019 पर भी गहन विचार किया गया था.

सरकार ई सिगरेट को लेकर बेहद सख्त रुख अपना सकती है. नियमों के उल्लंघन पर पहली दफा पर एक साल तक कि जेल और 1 लाख रुपए तक का जुर्माना का प्रावधान किया जा सकता है. एक से अधिक बार नियम तोड़ने पर सरकार 5 लाख रुपए जुर्माना और 3 साल तक कि जेल के प्रवधान बना सकती है.

इसके साथ ही देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादों पर बैन लगाने को लेकर भी फैसला किया जा सकता है. केंद्र सरकार की पूरी कोशिश है कि 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से पहले प्लास्टिक से बनी चीजों का उत्पादन बंद हो. प्रधानमंत्री मोदी 15 अगस्त को लाल किले से सिंगल-यूज प्लास्टिक को बैन (single-use plastic ban) करने की बात कह चुके हैं.

सरकार सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिलहाल फैली तमाम भ्रांतियों पर विराम लगाने के मकसद से इनको लेकर ज़रूरी गाइडलाइन्स के साथ सामने आ सकती है. आपको बता दें कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक को लेकर अभी भी व्यापारियों के बड़े वर्ग में काफी असमंजस है

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!