हैदराबाद हवाईअड्डे पर 50 लाख रुपए की सिगरेट और ई-सिगरेट के साथ 14 यात्री गिरफ्तार

हैदराबाद । हैदराबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने पिछले सप्ताह के दौरान शारजाह और दुबई से आए 14 यात्रियों को पकड़ा है, जिसके पास से 50 लाख रुपये की कीमत वाली सिगरेट और ई-सिगरेट बरामद हुई है। ताजा घटना में, छह यात्रियों को शारजाह से सिगरेट और ई-सिगरेट की तस्करी करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यात्री फ्लाइट 6ई1406 से पहुंचे। इनके पास से कुल 11.66 लाख रुपये मूल्य की 22,600 सिगरेट और 940 ई-सिगरेट जब्त की गईं।
एक हफ्ते में यह तीसरा मामला है, जिसमें सीमा शुल्क अधिकारियों ने यात्रियों को सिगरेट और ई-सिगरेट की तस्करी करने की कोशिश करने के आरोप में पकड़ा है। 27 जुलाई को सीमा शुल्क अधिकारियों ने तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया था और प्रतिबंधित सामग्री को जब्त कर लिया था। अधिकारियों ने बताया कि तीनों यात्रियों ने करीब 14 लाख रुपये मूल्य की 40,800 सिगरेट और 1010 ई-सिगरेट की तस्करी की कोशिश की। इससे पहले 25 जुलाई को एयरपोर्ट पर छह यात्रियों को पकड़ा गया था। वे दुबई और शारजाह से क्रमश: ईके526 और 6ई1406 फ्लाइट्स से पहुंचे थे। करीब 25 लाख रुपये की कीमत वाली सिगरेट और ई-सिगरेट जब्त की गई थी।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!