मजबूत सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली संपन्न लोकतांत्रिक राष्ट्र की नींव : अमित शाह

नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एक मजबूत सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली संपन्न लोकतांत्रिक राष्ट्र की नींव होती है। शाह नई शिक्षा नीति के दो साल पूरे होने पर दिल्ली में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने शिक्षा और कौशल विकास क्षेत्र में कई योजनाओं की शुरुआत की। प्रौद्योगिकी प्रदर्शन के लिए इंडियन नॉलेज सिस्टम-एमआईसी कार्यक्रम की स्थापना, स्कूलों में 75 भारतीय खेलों की शुरूआत और स्थानीय कला को बढ़ावा देने के लिए 750 स्कूलों में कलाशाला की पहल की। बता दें कि नई शिक्षा नीति (एनईपी) को सरकार द्वारा 29 जुलाई, 2020 को भारत की शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया था। पिछले दो वर्षों में, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्कूल और उच्च शिक्षा दोनों में एनईपी 2020 की कई सिफारिशों को पहले ही लागू कर दिया है। नई पहल की शुरुआत करते हुए शाह ने कहा कि एनईपी 2020 भारत को एक महान राष्ट्र बनाने की नींव है।
साथ ही उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 राष्ट्र की जड़ों के साथ तालमेल बिठा रही है और इसे पूरे देश से अभूतपूर्व स्वीकृति मिली है। नीति में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि एक मजबूत सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली एक संपन्न लोकतांत्रिक राष्ट्र की नींव है।’ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि रटे-रटाए ज्ञान से अच्छे अंक तो मिल सकते हैं, अच्छी नौकरी मिल सकती है, वह सफल व्यक्ति भी बन सकता है लेकिन वह बड़ा व्यक्ति नहीं बन सकता है, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लोगों को बड़ा बनाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को सभी लोग अलग नजरिये से देखते हैं। किसी को इसमें कौशल विकास के जरिये रोजगार की संभावनाएं दिखती हैं तो कोई प्राथमिक शिक्षा देकर बच्चों की अभिव्यक्ति और क्षमता देने का बढ़ाने की जरिया देखता है लेकिन मैं देखता हूं कि नीति एक महान भारत की रचना की नींव है। क्योंकि कोई देश या राष्ट्र जमीनों से नहीं बनता, नदियों से नहीं बनता है, पहाड़ों से नहीं बनता है और कल-कारखानों से नहीं बनता है। कोई भी राष्ट्र उसके नागरिकों से बनता है। उसकी संस्कृति और संस्कार से राष्ट्र निर्माण को मजबूती मिलती है।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!