एमपी गजब है! सरकारी शिक्षक ने अपनी जगह नियुक्त किया किराए का टीचर, भगवान भरोसे शिक्षा

सागर। प्रदेश में जहां शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं, वहीं उन स्कूलों के लिए शिक्षक तक नसीब नहीं हो रहे हैं. दूसरी ओर आलम ये है कि सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षक, खुद स्कूल न जाकर अपनी जगह पर किराए का टीचर लगाकर नौनिहालों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं. सागर जिले के बंडा विकासखंड के मंजला प्राथमिक स्कूल का हाल ये है कि, स्कूल में पदस्थ सिर्फ 2 शिक्षकों में से एक शिक्षक को दूसरे स्कूल में अटैच कर दिया गया है और दूसरे शिक्षक ने स्कूल न जाकर गांव के युवक को बच्चों को पढ़ाने के लिए किराए पर रख दिया है. मीडिया के जरिए मामला सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं.

क्या कहते है जिम्मेदार: इस मामले में ग्राम पंचायत के सरपंच से बात की गई तो सरपंच ने बताया कि, ‘मुन्ना लाल साहू जो शिक्षक हैं, वह कभी कभार 2 बजे आते है और हाजिरी लगाकर चले जाते हैं. वहीं जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि, यह मामला मीडिया के जरिए संज्ञान में आया है. इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जांच रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित खबरे

MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!