मेष राशि: ARIES चंद्रमा आज कर्क राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण किसी की बातें आपकी भावनाओं को चोट पहुंचा सकती हैं. माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी. स्थायी संपत्ति के संबंध में कोई निर्णय न लेना ही हितकर होगा. आज संपत्ति के दस्तावेज बनवाने में भी ध्यान रखें. किसी बात का डर लगा रहेगा. नए काम की शुरुआत ना ही करें. विद्यार्थियों के लिए समय मिश्रित फल देने वाला है. आपके स्वाभिमान को चोट पहुंचने की संभावना है. प्रेम जीवन में आपके प्रिय के साथ किसी बात की गलतफहमी हो सकती है.
मिथुन राशि: GEMIN चंद्रमा आज कर्क राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा. आज आप थकान, चिंता एवं प्रसन्नता का मिला-जुला अनुभव करेंगे. निर्धारित काम को समय पर पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे. धन के मामले में आपको नुकसान हो सकता है. मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है. व्यापार में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा. नौकरीपेशा लोगों को साथियों का सहयोग मिल पाएगा. परिजनों के साथ समय आनंद में गुजरेगा. स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा.
सिंह राशि: LEO चंद्रमा आज कर्क राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. मन में अस्थिरता और भावना की दुर्बलता के कारण आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. गलत वाद-विवाद या चर्चाओं में न पड़ें. कानूनी मामलों में सावधानी रखें. वाणी और व्यवहार पर अंकुश रखें. आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा. किसी के साथ किसी भी तरह की गलतफहमी होने से बचें. आज कार्यस्थल पर आपको केवल अपने काम पर ध्यान देना होगा. दूसरों के काम में अनावश्यक दखल से आपको दिक्कत हो सकती है. प्रेम जीवन में संतुष्टि के लिए अपने प्रिय की बातों को भी महत्व दें.
तुला राशि: LIBRA चंद्रमा आज कर्क राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आपके परिवार में खुशी और उत्साह का वातावरण रहेगा. नौकरी में पदोन्नति होने तथा आय में वृद्धि होने की संभावना बनी रहेगी. माता से आर्थिक लाभ होगा. आप घर की सजावट का काम शुरू करेंगे. कार्यालय में अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. आप उनसे प्रेरणा ले सकेंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यापार में आज नए ग्राहक मिलेंगे. व्यापार बढ़ाने के लिए भी किसी योजना पर काम करेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
धनु राशि: SAGITTARIUS चंद्रमा आज कर्क राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आप वाणी पर नियंत्रण नहीं रखेंगे, तो किसी के साथ विवाद हो सकता है. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आज मन किसी चिंता में रहेगा. कार्यस्थल पर आपका मन नहीं लगेगा. काम आज आपको बोझ लगेगा. खर्च होने की संभावना है. गलत और नियम विरुद्ध काम करने पर आप फंस सकते हैं. सरकार विरोधी काम से आपको नुकसान हो सकता है. जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकता है. आज स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम है.
कुंभ राशि: AQUARIUS चंद्रमा आज कर्क राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आप जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी. परिवार में मेल-जोल बना रहेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा. ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ हो सकता है. महत्वपूर्ण काम में पैसे खर्च होने की संभावना है. आपके विरोधी आपको पराजित नहीं कर सकेंगे. आज सफलता प्राप्त करना आपके लिए आसान होगा. व्यापार में भी लाभ होने के योग बन रहे हैं. विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई में सफलता मिलेगी.








