‘पनामा पेपर्स’ के व्हिसलब्लोअर ने जताया जान का खतरा

बर्लिन ।  ‘पनामा पेपर्स’ के व्हिसलब्लोअर ने रुस से अपनी जान का खतरा बताया है। व्हिसलब्लोअर ने कहा है कि उन्हें रूस मार सकता है। जर्मनी की एक मैग्जीन में छपे इंटरव्य में उनको ना जॉन डो बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, जॉन ने कहा कि उनके पास शीर्ष रूसी अधिकारियों और उनके सहयोगियों जिन्होंने यूक्रेन युद्ध को भी फंड किया उनकी वित्तीय अनियमितताओं के सबूत थे।।
जब उनसे ये पूछा गया कि क्या उन्हें अपने जीवन को लेकर कोई डर है तो उन्होंने कहा कि ये एक जोखिम है, जिसके साथ मैं जी रहा हूं। रूसी सरकार ने ये इच्छा जताई है कि वह मुझे मारना चाहती है।’ जॉन ने दावा किया कि एक समय जितना खतरा अमेरिका को हिटलर से था आज उससे ज्यादा खतरा पुतिन से हैं। शेल कंपनियां पुतिन की सबसे अच्छी दोस्त हैं। व्हिसलब्लोअर ने आगे कहा, ‘ये शेल कंपनियां रूसी सेना को पैसे देती हैं जो यूक्रेन में निर्दोष नागरिकों को मारती हैं। पुतिन की मिसाइलें शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाती हैं।’
उन्होंने कहा, ‘इन गुमनाम कंपनियों की कोई जवाबदेही नहीं जो और भी भयावह है। जवाबदेही के बिना समाज कार्य नहीं कर सकता हैं।’उन्होंने दावा किया कि रूस के सरकारी चैनल पर उनके खिलाफ प्रोग्राम बनाए गए। उन्होंने कहा, ‘हमने लीक से जुड़े पहले दो लोगों की हत्या देखी है।’ इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि गुमनामी के कवर से बाहर आने का उनका कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘पनामा पेपर में कई खतरनाक क्रिमिनल संगठन के नाम आए थे, जिनके लिंक सरकारों से भी हैं। ऐसे में अपनी पहचान को उजागर कर देना मेरे लिए खतरनाक होगा।’

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!