इंडोनेशिया के विडोडो चीन के शी के साथ निवेश, जी-20 पर बात करेंगे

बीजिंग: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और चीन के नेता शी चिनफिंग के बीच मंगलवार को चीनी निवेश एवं व्यापार और बाली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर बातचीत हो सकती है. विडोडो अपनी यात्रा के पहले चरण के तहत सोमवार की रात बीजिंग पहुंचे. इसके बाद वह इस सप्ताह के अंत में जापान और दक्षिण कोरिया भी जाएंगे. इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रेटनो मार्सुडी ने पिछले सप्ताह कहा था कि तीनों देशों के नेताओं के साथ बैठक में चर्चा के लिए व्यापार, निवेश और मत्स्य पालन महत्वपूर्ण मुद्दे होंगे.

चीन ने कोविड-19 महामारी के कारण देश आने वाले विदेशी नागरिकों की संख्या सीमित कर दी हैं. अन्य नेताओं के साथ शी की अधिकतर बातचीत दो साल से अधिक समय के दौरान फोन या वीडियो लिंक के माध्यम से हुई है. शी, 2020 की शुरुआत से चीन से बाहर नहीं गए है, हालांकि इंडोनेशिया के बाली में होने जा रहे जी -20 शिखर सम्मेलन में वह शामिल हो सकते हैं. वहीं, विडोडो नवंबर के मध्य में और इसके बाद बैंकॉक में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच की वार्षिक बैठक की मेजबानी करेंगे. विश्लेषकों का कहना है कि जी-20 चीन के लिए एक महत्वपूर्ण समूह है, क्योंकि इसमें न केवल पश्चिम के अमीर देश शामिल हैं, बल्कि चीन, भारत और ब्राजील जैसे प्रमुख मध्यम आय वाले देश भी शामिल हैं.

सम्बंधित खबरे

पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!