कैसा बीतेगा आज का दिन, जानिए अपना राशिफल

मेष राशि: ARIES चंद्रमा राशि बदलकर आज मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज आपका दिन मिश्रित फलदायी है. आपको आज नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी. कोई नया काम भी शुरू कर पाएंगे. आज आपके विचार जल्दी-जल्दी बदलेंगे. इससे किसी तरह का कन्फ्यूजन आपको हो सकता है. आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको प्रतियोगियों के कड़े व्यवहार का सामना करना पड़ेगा. किसी निश्चित काम के लिए आप आगे प्रयास करेंगे. यात्रा का योग है. महिलाओं को आज वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है. हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है.

मिथुन राशि: GEMINI चंद्रमा राशि बदलकर आज मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज आप उत्साहित और ताजगी का अनुभव कर सकेंगे. अच्छे कपड़े और आभूषण खरीदने का योग बन रहा है. स्वादिष्ट भोजन करेंगे. सगे- सम्बंधियों के साथ आपका दिन खुशी में व्यतीत होगा. वैवाहिक जीवन में संतोष और शांति प्राप्त कर सकेंगे. वित्तीय लाभ और योजनाओं को पूरा करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. आपको खर्च पर काबू रखना होगा. कार्यस्थल पर आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है. कोई नया टारगेट भी आपको मिल सकता है.

सिंह राशि: LEO चंद्रमा राशि बदलकर आज मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज आपको लाभ होने की संभावना है. आपको मन से मजबूत होना होगा, अन्यथा हाथ आए अवसर भी खो सकते हैं. मित्रों से मिलकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे. आप अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे. घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा. व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकेंगे. नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकेगी. यात्रा होने की भी संभावना है. आपको कार्यस्थल पर कोई नया काम मिल सकता है. व्यापार में सफलता के लिए आज आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी.

तुला राशि: LIBRA चंद्रमा राशि बदलकर आज मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है. नौकरी और व्यापार में सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा. लंबी यात्रा या किसी धार्मिक स्थल पर जाने कार्यक्रम बन सकता है. लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे. विदेश से मित्रों और स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद की प्राप्ति होगी. दोपहर के बाद शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा. इससे आपके कार्य करने की गति धीमी हो सकती है. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा. प्रेम जीवन में असंतुष्टि रहेगी.

धनु राशि: SAGITTARIUS चंद्रमा राशि बदलकर आज मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से गुजरने वाला है. आज आप मनोरंजन की दुनिया में व्यस्त रहने वाले हैं. पार्टी, पिकनिक, यात्रा, स्वादिष्ट भोजन और शॉपिंग आज के दिन का हिस्सा हो सकते हैं. हालांकि बाहर जाने पर आप पूरी सावधानी रखें. मैरीड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा. लेखन के काम के लिए दिन अच्छा है. आपके विचार बौद्धिक तथा तार्किक रहेंगे. भागीदारी से लाभ होगा. सम्मान और ख्याति मिलेगी. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी. महत्वपूर्ण कामों में आपको सफलता मिलेगी.

कुंभ राशि: AQUARIUS चंद्रमा राशि बदलकर आज मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. मानसिक अशांति और चिंता से भरा दिन है. तेजी से बदलते विचारों के कारण अनिर्णय की स्थिति रहेगी, इसलिए ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकेंगे. संतान की चिंता आपको परेशानी में डाल सकती है. पेट की बीमारी से पीड़ित होने की आशंका है. कार्य में असफलता आपको हताशा देगी. आकस्मिक धन खर्च होगा. साहित्य लेखन के लिए अनुकूल दिन है. तनाव दूर करने के लिए योग या मेडिटेशन का सहारा लें. परिजनों के विचारों का भी सम्मान करें.

सम्बंधित खबरे

इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

 सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!