“टाइगर स्टेट” में देश भर में सबसे ज्यादा बाघों की मौत, छिन सकता है एमपी से दर्जा

भोपाल। टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश में पिछले साढ़े 6 महीने में 27 बाघों की मौत हो चुकी है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल एक जनवरी से 15 जुलाई तक देश में कुल 74 बाघों की मौत हुई है, इनमें से मध्य प्रदेश में 27 बाघ मरे हैं.

देश के किस राज्य में कितने बाघों की मौत ?

  1. मध्यप्रदेश-27
  2. महाराष्ट्र- 15
  3. कर्नाटक- 11
  4. असम- 5
  5. केरल- 4
  6. राजस्थान- 4
  7. उत्तर प्रदेश- 3
  8. आंध्र प्रदेश- 2
  9. बिहार- 1
  10. ओडिशा- 1
  11. छत्तीसगढ़- 1

पिछले तीन सालों में बांधवगढ़ में दो दर्जन से ज्यादा बाघ मरे: मध्यप्रदेश को बाघ स्टेट का दर्जा दिलाने में 124 बाघों के साथ बांधवगढ़ ने अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन पिछले तीन सालों में बांधवगढ़ ने अपने दो दर्जन से ज्यादा बाघ खो दिए. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही बाघों की मौतों से मध्यप्रदेश को मिला बाघ स्टेट का दर्जा खतरे में पड़ सकता है. बांधवगढ़ में 2 साल के अंदर तीन बाघिन और तीन शावकों का शिकार हो गया. शहडोल संभाग के जंगलों में शिकारियों के फंदे में फंस कर 5 साल के अंदर 10 से ज्यादा बाघों की जान चली गई. अकेले उमरिया जिले में खेतों में फैलाए गए करंट की वजह से दो साल में 7 से ज्यादा तेंदुए मौत का शिकार हो गए.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!