महापौर की 7 सीट खोने के बाद शिव ‘राज’ को झटका, विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की तैयारी

भोपाल। मध्य प्रदेश की 16 महापौर सीट में से 7 गंवाने से बीजेपी की शिवराज सरकार को जोरदार झटका लगा है. इसके बाद अब सरकार 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. आगामी चुनाव के लिए रोड मैप तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अगले माह रक्षाबंधन के बाद सभी विभागों की समीक्षा बैठक शुरू करने जा रहे हैं. समीक्षा बैठक में विभाग वार योजनाओं का प्रेजेंटेशन किया जाएगा. साथ ही प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में होने वाले विकास कार्यों को सूचीबद्ध किया जाएगा.

Set to back  BJP after loosing 5 Mayor seats in MP Local bodies elections 2022

शिवराज सिंह करेंगे विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा

समीक्षा बैठक में इस पर होगा फोकस
आगामी समीक्षा बैठक को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय ने निर्देश दिए हैं कि अगस्त महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक की जानी है. बैठक में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के रोड मैप के तहत आउटपुट और आउटकम की पूर्ति की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. बैठक में 3 से 11 जनवरी के दौरान की गई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के बारे में चर्चा की जाएगी. विभागों की अल्पकालीन और दीर्घकालीन योजनाओं और उनके लक्ष्य को लेकर भी चर्चा होगी. समय-समय पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर विभागों द्वारा की गई कार्रवाई पर चर्चा होगी.

गौरतलब है कि नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी 16 नगर निगम महापौर में से 7 जीतने में कामयाब नहीं हो सकी. इनमें से पांच महापौर पद कांग्रेस के खाते में गए जबकि एक पर आम आदमी पार्टी और एक पर निर्दलीय जीतने में सफल रहा. इससे बीजेपी को जोरदार झटका लगा है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!