शास्त्री ने ऋषभ को आगाह किया, वेस्ट इंडीज दौरे की गलतियां न दोहरायें

धर्मशाला । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अब बेहतर प्रदर्शन करना होगा। मुख्य कोच ने कहा कि ऋषभ को अब वेस्ट इंडीज दौरे पर की गई गलतियों को नहीं दोहराना होगा। वहीं अगर वह इस बार सफल नहीं होते तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। मुख्य कोच ने कहा, ‘हम इस बार उन्हें छोड़ रहे हैं। वह त्रिनिदाद में पहली गेंद पर जिस तरह का शॉट खेल कर आउट हुए थे अगर इसे दोहराते हैं तो उन्हें इसके बारे में बताया जाएगा। कौशल हो या ना हो आपको इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।’ शास्त्री ने कहा, ‘यह बिल्कुल सामान्य है। खुद को निराश करना तो छोड़िए आप टीम को भी निराश कर रहे हैं। जब क्रीज पर आपके साथ कप्तान मौजूद हो और आप लक्ष्य का पीछा कर रहे हो तो आपको समझदारी से क्रिकेट खेलना होता है।’
शास्त्री ने कहा कि ऋषभ की काबिलियत पर कोई सवाल नहीं उठा सकता, लेकिन अगर वह शॉट चयन और सही निर्णय लेने में सुधार करें तो उन्हें रोकना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘कोई भी उनके खेलने की शैली में बदलाव लाने के बारे में नहीं सोच रहा। जैसा कप्तान विराट कोहली ने कहा, मैच की स्थिति के हिसाब से सजग रहना और शॉट-चयन महत्वपूर्ण हो जाता है। अगर उन्होंने इसमें सुधार कर लिया तो उन्हें रोकना आसान नहीं होगा।’ कोच ने कहा, ‘उन्हें यह समझने में एक मैच या फिर चार मैच लग सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में ढेर सारे मैच खेले हैं, वह सीखेंगे। अब समय आ गया है कि वह जिम्मेदारी लें और अपनी काबिलियत दिखाए।’ भारतीय कप्तान ने भी इस मौके पर कहा कि वह चाहते हैं कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज मैच की स्थिति के हिसाब से खेले। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!