मशहूर गायक भूपिंदर सिंह का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मुंबई: मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. भूपिंदर सिंह 82 वर्ष के थे. भूपिंदर सिंह की पत्नी मिताली सिंह ने उनके निधन की जानकारी दी. भूपिंदर सिंह लंबे सयम से बीमार थे. बीते दिनों उन्हें मुंबई के क्रिटीकेयर एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मिताली ने कहा कि भूपिंदर सिंह का सोमवार को निधन हो गया और अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा. उन्हें पेट से संबंधित बीमारी थी.

क्रिटीकेयर एशिया अस्पताल के निदेशक डॉक्टर दीपक नामजोशी ने कहा, ‘भूपिंदर जी को दस दिन पहले हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें इंफेक्शन हो गया था. हमें संदेह था कि उन्हें पेट की बीमारी है और हम जांच कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें कोविड-19 हो गया. सोमवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई और हमें उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा. उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और शाम 7:45 बजे उनका निधन हो गया.

अमृतसर में जन्मे भूपिंदर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो से की और दिल्ली दूरदर्शन केंद्र से भी जुड़े रहे. 1962 में, संगीतकार मदन मोहन ने उन्हें एक पार्टी में गिटार बजाते हुए सुना और उन्हें मुंबई बुलाया. मदन ने उन्हें फिल्म हकीकत में ‘होके मजबूर’ गाने की पेशकश की, जिसे उन्होंने मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे के साथ गाया.

भूपिंदर सिंह को ‘दिल ढूंढता है’, नाम गुम जाएगा चेहरा यह बदल जाएगा, एक अकेला इस शहर में, बीती ना बिताई रैना, हुजूर इस कदर भी ना इतराके चलिए, किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है, ‘बादलों से काट काट के’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है. सिंह को ‘मौसम’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘अहिस्ता अहिस्ता’, ‘दूरियां’, ‘हकीकत’ और कई अन्य फिल्मों में उनके यादगार गीतों के लिए याद किया जाता है. उनके कुछ प्रसिद्ध गीतों में ‘होके मजबूर मुझे, उसने बुलाया होगा’, (मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे के साथ), ‘दुक्की पे दुक्की हो या सत्ते पे सत्ता’ (कई गायक) आदि हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!