हथेली पर हो ये निशान तो 40 की उम्र के बाद मिलती है तरक्की

यदि आपने कभी अपनी हथेली को गौर से देखा हो तो इसमें कुछ खास निशान या अक्षर समान आकृतियां नजर आती हैं. पामिस्ट्री यानी हस्तशास्त्र में इन आकृतियों का विशेष महत्व बताया गया है. हस्तशास्त्र विशेषज्ञों का कहना है कि हथेली पर X और M की तरह H का भी एक खास मतलब होता है.

आइए जानते हैं हथेली पर ये H कहां बनता है और इसका क्या मतलब होता है.

हथेली पर H कैसे बनता है?
हस्तशास्त्र के मुताबिक, हथेली पर ये H तीन खास लकीरों से मिलकर बनता है. ये तीनों ही रेखाएं मूल रूप से हमारे हार्ट, लक और हेड से जुड़ी होती हैं. ऐसा माना जाता है कि जब ये तीनों रेखाएं एक निश्चित ढंग से आपस में जुड़ती हैं तो हथेली पर H बनता है.

हथेली पर H का क्या है मतलब?
अब बात करते हैं कि आखिर हथेली पर इस H का मतलब क्या होता है. हाथ पर मौजूद ये H इंसान के व्यवहार और भाग्य के बारे में बहुत सी बातें बताता है. ऐसा कहते हैं कि जिन लोगों की हथेली पर ये H होता है, उन लोगों की किस्मत 40 साल की उम्र के बाद चमकती है. उम्र के इस पड़ाव पर इनकी जिंदगी में बड़े यू-टर्न आते हैं.

हस्तशास्त्र कहता है कि हथेली पर ये H बहुत ही शुभ होता है. ऐसे लोगों को तरक्की जरा देर से मिलती है, लेकिन इनकी कामयाबी का शोर लंबे समय तक रहता है. ऐसे लोग जीवन में आगे चलकर बड़ा पद हासिल करते हैं. इनके जीवन में 40 के बाद कई अच्छे बदलाव आते हैं. जीवन में इन्हें सभी तरह के भौतिक सुखों का आनंद मिलता है. कुछ खूब पैसा कमाते हैं तो कई लोगों के पद-प्रतिष्ठा कदम चूमती है.

इन्हें क्यों रहना चाहिए सतर्क?
जिन लोगों की हथेली पर ये H होता है, वे दिल के बहुत ही नेक इंसान माने जाते हैं. लेकिन ऐसे व्यवहार के कारण उनके साथ ठगी होने की संभावना ज्यादा रहती है. अक्सर लोग इनके अच्छे व्यवहार का गलत फायदा उठा लेते हैं. लेकिन ये हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं और हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!