श्रीलंका : राष्ट्रपति गोटबाया ने इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा से पहले छोड़ा देश, मालदीव पहुंचे

कोलंबो : श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे बुधवार को इस्तीफे के आधिकारिक घोषणा से पहले देश छोड़ चुके हैं. गोटबाया राजपक्षे मंगलवार देर रात मालदीव पहुंच गए. गोटबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के पहले परिवार समेत खुद के लिए सुरक्षा मांगी थी. गोटबाया राजपक्षे ने शर्त रखते हुए कहा था कि वे परिवार समेत देश से बाहर जाना चाहते हैं. ऐसे में सुरक्षित भेजे जाने की गारंटी दी जाए. गोटबाया की तरफ से 9 जुलाई को ही यह एलान कर दिया गया था कि वे 13 जुलाई को पद से इस्तीफा दे देंगे. गोटबाया इस्तीफे पर दस्तखत भी एक दिन पहले ही कर दिए थे.

वहीं, डेली मिरर के मुताबिक गोटाबाया राजपक्षे ने अपने इस्तीफे पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. इसमें तारीख 13 जुलाई लिखी है. अब गोटबाया राजपक्षे के राष्ट्रपति पद से इस्तीफे को लेकर बुधवार को स्पीकर अभयवर्धने सार्वजनिक तौर पर ऐलान करेंगे. बताते चलें कि तीन दिन पहले राष्ट्रपति ने स्पीकर को इस्तीफे की जानकारी दी थी. लेकिन पिछले दो दिनों में स्पीकर से बातचीत के दौरान इस्तीफे का जिक्र नहीं हुआ है.

सोमवार रात राजपक्षे के भाई और पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन स्टाफ और एयरपोर्ट कर्मियों ने देश छोड़ने से रोक लिया था. भारी प्रदर्शन और इमीग्रेशन स्टाफ की अनुपस्थिति में बासिल राजपक्षे को वापस लौटना पड़ा था. बासिल श्रीलंका के पूर्व वित्त मंत्री हैं. हाल ही में उन्होंने इस्तीफा दिया था. राजपक्षे परिवार के खिलाफ श्रीलंका में भारी रोष देखने को मिल रहा है. लोगों को आशंका थी कि राजपक्षे परिवार जल्दी ही देश छोड़कर भागने की कोशिश करेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!