राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी तैयार कर रही है मास्टर ट्रेनर, मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग की दिल्ली में होगी ट्रेनिंग

भोपाल। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी हुई है. 18 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए भाजपा हाईकमान हर राज्य के लिए मास्टर ट्रेनर्स तैयार कर रहा है. भाजपा देशभर में अपने विधायकों और सांसदों को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान को तौर-तरीकों से अवगत कराने के लिए 13 जुलाई को एक ट्रेनिंग क्लास आयोजित कर रही है.

दो मंत्री और एक विधायक को दिल्ली में दी जाएगी ट्रेनिंग : मध्यप्रदेश से दो मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग और वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया का इसके लिए चयन किया गया है. 13 जुलाई को दिल्ली में इन मंत्री विधायकों की ट्रेनिंग आयोजित की गई है. प्रदेश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा सचिवालय के स्तर पर तैयारियां चल ही रही हैं.

Narottam Mishra and Vishwas Sarang training in Delhi
मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग

सांसद-विधायकों को भी चुनावी प्रक्रिया समझाने की व्यवस्था की गयी है: भाजपा संगठन ने अपने सभी सांसद – विधायकों को भी चुनावी प्रक्रिया समझाने की व्यवस्था की है. विधायकों का मतदान विधानसभा में होगा. 13 जुलाई को मंत्री-विधायक दिल्ली से ट्रेनिंग लेकर आएंगे और भोपाल में 15 जुलाई को वह सभी विधायकों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे.

15 जुलाई को भाजपा से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू भोपाल आएंगी: राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को भोपाल आ रही हैं. उनके साथ सभी विधायकों की बैठक भी आयोजित की गई है. संयुक्त विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा 14 जुलाई को वोट मांगने भोपाल आ रहे हैं.

13 जुलाई को बैलेट बॉक्स भोपाल पहुंचेंगे: कड़ी सुरक्षा के बीच 13 जुलाई को बैलेट बॉक्स भोपाल लाए जा रहे हैं. मतदान के बाद विधानसभा के प्रमुख सचिव स्वयं बैलेट बॉक्स लेकर दिल्ली जाएंगे. विधायकों को मतदान के लिए चुनाव आयोग विशेष कलम (पेन) उपलब्ध कराएगा. इस चुनाव में नोटा जैसा कोई विकल्प नहीं रहता.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!