कोरोना की रफ्तार नहीं हो रही कम, फिर सामने आए 18 हजार से ज्यादा केस, 42 लोगों की मौत

 देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 18 हजार 257 मामले दर्ज हुए हैं. वहीं, इस दौरान 42 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

देश में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है. रोजाना कोरोना का आंकड़ा 16-17 हजार के पार दर्ज हो रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार 257 मामले दर्ज हुए हैं. वहीं, इस दौरान 42 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रायल के जारी आंकड़ों के मुताबिक, नए मामलों की संख्या के बाद अब देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 28 हजार 690 हो गई है. वहीं, बीते दिन कोरोना से 14 हजार 553 लोग महामारी की चपेट से बाहर निकले हैं यानी कि रिकवर हुए हैं.

वहीं, कल के आंकड़े के बाद पॉजिटिविटी रेट 4.22 प्रतिशत पर जा पहुंचा है. 9 जुलाई के आंकड़ों से आज के आंकड़ों की तुलना करें तो संख्या में थोड़ी से कमी दिख रही है. शनीवार को कोरोना का ये आंकड़ा 18 हजार 8840 था जो आज 18 हजार 257 है. वहीं, मौत के आंकड़े में खास अंतर नहीं दिखा. 9 जुलाई 43 लोगों की मौत हुई थी जबकि आज के आंकड़े 42 बता रहे हैं. 

देश में कोरोना का कुल आंकड़ा 4 करोड़ 36 लाख के पार

कोरोना के देश में कुल आंकड़े देखें तो अब तक 4 करोड़ 36 लाख 24 हजार 835 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं. जबकि 5 लाख 25 हजार 428 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है. इसके अलावा 4 करोड़ 29 लाख 68 हजार 533 लोग महामारी की चपेट से बाहर आ चुके हैं.

वैक्सीनेशन 199 करोड़ के करीब पहुंचा

कोरोना की इस लड़ाई से निपटने के लिए वैक्सीनेशन का अभियान जोरों पर चला है. वैक्सीनेशन का आकंड़ा 198 करोड़ 76 लाख 59 हजार 299 तक जा पहुंचा है. पिछले 24 घंटे में 10 लाख 21 हजार 164 लोगों को कोरोना की डोज लगाई गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!