16 राज्यों में कहर बरपाएगा मॉनसून अमरनाथ हादसे के बाद मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जम्मू । देश के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में अगले पांच दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी की गई चेतावनी के अनुसार, अगले कुछ दिन मॉनसून कहर बनकर टूटने वाला है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा,पंजाब, तेलंगाना, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले शुक्रवार शाम को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई बाढ़ में बह गए। मौसम विभाग ने एक दिन पहले यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। आईएमडी ने देश के 16 राज्यों और केंद्र शामित प्रदेशों में अगले पांच दिन गरज और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। अपने नवीनतम बुलेटिन में, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि जम्मू और कश्मीर में रविवार यानि 10 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार शाम को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा था। इस घटना में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग बह गए। जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घाटी में हाल ही में भारी बारिश हुई है, रात भर हुई बारिश और उसके बाद हुए भूस्खलन के कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा बाधित हुई है। बारिश से संबंधित स्थिति के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी अवरुद्ध हो गया था। इस बीच, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब को गर्मी से कुछ राहत मिलने की भविष्यवाणी की गई है क्योंकि मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि इन राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों में उत्तर प्रदेश में बिजली और गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों में छिटपुट और कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, 10 जुलाई को ज्यादा बारिश हो सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!