इंग्लैंड ने भारत को सात विकेट से हराया

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला इंग्लैंड ने सात विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। यह मैच जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 378 रन का लक्ष्य था। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।इंग्लैंड ने सात विकेट से यह मैच जीत लिया है। इसके साथ ही यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूट गई है। यह सीरीज 2021 में शुरू हुई थी और शुरुआती चार मैच में भारत 2-1 से आगे था। कोरोना की वजह से पांचवां मैच नहीं हो पाया था। यह मैच अब खेला गया और इंग्लैंड ने जीत हासिल कर सीरीज की हार टाल दी। भारत के पास 15 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का मौका था, लेकिन भारतीय टीम चूक गई।आखिरी मैच में भारत ने अच्छी शुरुआत की थी और पहली पारी में ऋषभ पंत-रवींद्र जडेजा के शतक की बदौलत 416 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 284 रन बना पाई और पहली पारी में 132 रन से पिछड़ गई। इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने 245 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 378 रन का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड ने जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के नाबाद शतक की बदौलत तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह भारत के खिलाफ सबसे सफल रन चेज रही। इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स की कप्तानी में लगातार चौथा मैच जीती है। वहीं, भारत को जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में पहले मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!