शेयर बाजार ने शुरुआती लाभ गंवाया, सेंसेक्स 100 अंक टूटकर कर हुआ बंद

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और कारोबार समाप्त होने से पहले दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, बैंक और आईटी शेयरों में तेज बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 100 अंक से अधिक गिरावट के साथ बंद हुआ. यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में नकारात्मक रुख का असर घरेलू बाजार पर पड़ा. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 100.42 अंक यानी 0.19 प्रतिशत टूटकर 53,134.35 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 631.16 अंक तक चढ़ा था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी अंत में 24.50 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,810.85 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी, विप्रो, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति सुजुकी इंडिया, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स में प्रमुख रूप से नुकसान रहा. दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील शामिल हैं.

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा. वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट आई. यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘एनएसई निफ्टी शुरुआती बढ़त को कायम नहीं रख पाया और यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट के साथ नुकसान में बंद हुआ.’

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 112.5 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 2,149.56 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!