बस्तर के रेल रूट पर दौड़ेगी विस्टाडोम कोच, इस ट्रेन से होगी शुरुआत

बस्तर: भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ को बेहतरीन सौगात दी है. यहां के बस्तर में किंरदुल और विशाखापट्टनम के बीच रेल रूट पर विस्टाडोम कोच में यात्री सफर कर पाएंगे. दीपावली के बाद 25 अक्टूबर 2022 से यह कोच इस रेल रूट परदौड़ती नजर आएगी.

विशाखापट्टनम किरंदुल रेल रूट पर दौड़ेगी विस्टाडोम कोच: भारतीय रेलवे नेविशाखापट्टनम किरंदुल एक्सप्रेस में विस्टाडोम कोच लगाए जाने की घोषणा की है. इस ट्रेन में दो कोच विस्टाडोम कैटेगरी के लगाए जाएंगे. 25 अक्टूबर 2022 को विशाखापटनम किरंदुल एक्सप्रेस में दो विस्टाडोम कोच के साथ विशाखापटनम से किरंदुल के लिए रवाना की जाएगी. देश में पहला विस्टाडोम कोच इसी ट्रेन में 16 अप्रैल 2017 को जोड़ा गया था. उस दौरान यात्रियों ने इस कोच में सफर का बेहतरीन अनुभव महसूस किया था. किरंदुल से कोत्तावासला रेललाइन पर इसकी शुरूआत हुई थी. यह अनंतगिरी स्थित पर्यटक स्थल अरकू के बीच संलालित होता था.

26 अक्टूबर 2022 से होगा नियमित संचालन: 26 अक्टूबर से विशाखापट्टनम और किरंदुल के बीच अप और डाउन दोनों ट्रैक पर इसकी सेवा उपलब्ध हो पाएगी. विशाखापटनम किरंदुल एक्सप्रेस में इसका नियमित संचालन किया जाएगा. रेलवे की इस घोषणा के बाद बस्तरवासियों में काफी खुशी है. क्योंकि विस्टाडोम कोच में सफर करने का अलग मजा होता है. इस कोच को ट्रेन में शुरू किए जाने की बस्तवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे.

पर्यटक ट्रेन से देख सकेंगे प्राकृतिक खूबसूरती: दरअसल किरंदुल और विशाखापट्टनम के बीच कई पहाड़, छोटे छोटे झरने और गुफा मौजूद है. ऐसे में अगर यात्री विस्टाडोम कोच में सफर करते हैं तो वह बस्तर की प्राकृतिक खूबसूरती को ट्रेन से अच्छी तरह देख पाएंगे. रेलवे की इस सेवा से बस्तर में पर्यटन की सुविधा बढ़ेगी.

क्या है विस्टाडोम कोच : भारतीय रेलवे में विस्टाडोम कोच ट्रेन के ऐसे डिब्बे होते हैं. जिसमें खिड़कियों की साइज काफी चौड़ी होती है. इस कोच की छतें भी कांच की होती है. पारदर्शी छत विस्टाडोम कोच का सबसे खास फीचर है. यही वजह है कि रेल यात्री जब विस्टाडोम कोच में सफर करते हैं तो उन्हें आसमान भी दिखाई देता है. वह कोच के अंदर से कोच के उपर का नजारा भी देख सकते हैं. प्राकृतिक खूबसूरती को पास से निहारने के लिए विस्टाडोम कोच बेहद खास होता है. विस्टाडोम के एक कोच में कुल 44 सीटें होती है. जो काफी आरामदायक होती है. इसके अलावा इसमें काफी जगह होता है. जिससे यात्री अच्छे से पैर फैलाकर बैठ सकता है. सीट को चारों ओर 180 डिग्री पर घुमाया जा सकता है. यात्री इस कोच में बैठकर चारों दिशा की ओर देख सकता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!