हाईकोर्ट के आदेश के बाद JNU छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट जारी

हाईकोर्ट के आदेश के बाद JNU छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट जारी, जानिए किस पद किसने मारी बाजी

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court ) के निर्देश के बाद जेएनयू (jnu) छात्र संघ चुनाव का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है. इस बार के चुनाव में भी सभी पदों पर वामदलों का हमेशा की तरह कब्जा रहा है.. इस बार के छात्रसंघ चुनाव में यूनाइटेड लेफ्ट पैनल की आइशी घोष (एसएफआई) नई जेएनयूएसयू प्रेजिडेंट चुनी गई हैं. आइशी घोष अध्यक्ष, साकेत मून (डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन) उपाध्यक्ष के रूप में, सतीश चंद्र यादव (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) महासचिव और मोहम्मद दानिश (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन) के रूप में चुने गए हैं 
 6 सितंबर को चुनाव हुए थे लेकिन चुनाव के खिलाफ जेएनयू के दो छात्रों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की वजह से हाईकोर्ट ने चुनाव परिणाम पर रोक लगा दी थी. दाखिल याचिका में कहा गया था कि चुनाव समिति ने लिंग्दोह कमेटी की सिफारिशों की अनदेखी करके छात्रसंघ का चुनाव कराया है.
अंशुमान दुबे और अनुज कुमार द्विवेदी ने याचिका में जेएनयूएसयू का चुनाव लिंग्दोह कमेटी की सिफारिशों के तहत कराने की मांग की थी. इससे पहले जेएनयू छात्र संघ चुनाव की चुनाव समिति ने मतगणना 8 सितंबर (रविवार) की रात 9 बजे पूरी कर ली थी. जेएनयू छात्र संघ चुनाव समिति के मुख्य चुनाव आयुक्त शशांक पटेल ने कहा था कि हमारी तरफ से विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव की मतगणना पूरी कर ली गई है।

आपको बता दें कि आमतौर पर जेएनयू छात्र संघ चुनाव में वामपंथी विचारधारा वाले छात्र संगठनों का दबदबा रहता है। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव नतीजे आ चुके हैं, जिनमें अध्यक्ष पद समेत तीन अहम पदों पर एबीवीपी ने जीत हासिल की है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!