MP Health System: बिना जीपीएस के कारण मरीजों तक समय पर नहीं पहुंच रहीं 108 एंबुलेंस,जानिए हकीकत…

भोपाल। 2 माह पहले ही बड़े जोश के साथ नई 108 एंबुलेंस का शुभारंभ किया गया था. 1000 एंबुलेंस को लाल परेड मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था, लेकिन यह सभी एंबुलेंस जीपीएस सिस्टम नहीं होने के चलते अब मरीजों तक समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं. एक एंबुलेंस को कम से कम 20 मिनट के अंदर मरीज तक पहुंचना होता है, लेकिन अभी जीपीएस सिस्टम नहीं होने के चलते एंबुलेंस आधे घंटे से 1 घंटे के बीच पहुंच रही हैं.

लड़खड़ाती नजर आ रही 108 एंबुलेंस सेवा: प्रदेश में संचालित होने वाली 108 एंबुलेंस सेवा ही अब लड़खड़ाने लगी है. इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा का संचालन जय अंबे कंपनी प्रोजेक्ट ने टेकओवर किया है. कंपनी ने बड़े जोश के साथ 1000 से अधिक एंबुलेंस का शुभारंभ भोपाल के लाल परेड मैदान से किया था. लेकिन अब इन नई नवेली 108 में जीपीएस सिस्टम नहीं होने के चलते यह सेवा लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है. इसका खुलासा खुद उस पत्र के माध्यम से हुआ है, जिसे जय अंबे कंपनी ने नेशनल हेल्थ मिशन को लिखा है. इसमें 108 एंबुलेंस पर पेनल्टी ना लगाने और सही रकम देने की छूट मांगी गई है.

Stuck case between NHM and company

एनएचएम और कंपनी के बीच अटका मामला

मरीजों तक समय से नहीं पहुंच रही 108 एंबुलेंस: 25 जून को लिखे इस पत्र में एनएचएम को बताया गया है कि, हमारी गाड़ियां मरीज को पिकअप करने के लिए लेट हो रही हैं. क्योंकि हमारे द्वारा अभी तक जीपीएस सिस्टम विकसित नहीं किया गया है. इसलिए जो मरीज या उसका अटेंडर जब इन्हें फोन लगाता है, तो उसकी सही लोकेशन इन्हें नहीं मिल पाती है. जिस वजह से एंबुलेंस का ड्राइवर ज्यादा समय लगाता है और उस मरीज तक 20 से 25 मिनट की जगह आधे घंटे से 40 मिनट से ज्यादा समय के बाद पहुंच पाता है.

कंपनी की ओर से लेटर मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है, लेकिन टेंडर में जो शर्ते हैं उसी अनुसार इसका भुगतान और संचालन किया जाएगा.

– प्रियंका दास, एनएचएम डायरेक्टर

टेलीकॉम कंपनी ने डिवाइस देने से किया मना: जय अंबे कंपनी ने अपने पत्र में यह भी बताया है कि, दूरसंचार विभाग और अन्य टेलीकॉम कंपनी ने लोकेशन बेस्ड सिस्टम देने से मना कर दिया है. इस सिस्टम की मदद से हम मदद मांगने वाले के पास आसानी से पहुंच जाते थे, लेकिन यह सिस्टम नहीं होने से और जीपीएस सिस्टम डिवेलप नहीं होने के कारण हम उस तक आसानी से नहीं पहुंच पाए. टेलीकॉम कंपनी ने साफ तौर पर सिस्टम देने से मना कर दिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!