पश्चिम बंगाल से पंजाब तक मानसून की दस्तक, दिल्ली में पहली बारिश ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली । इस बार मानसून की दस्तक समय के साथ होने के साथ दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए पूरे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख पर छा गया है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों पर भी गुरुवार को मानसून छा गया। मौसम विभा (आईएमडी) का कहना है कि अगले 24 घंटों के अंदर मानसून पूरे पंजाब, हरियाणा के अलावा राजस्थान के कुछ हिस्सों को कवर कर लेगा। इससे इन इलाकों में अच्छी बारिश होगी। दिल्ली में तो मानसून की पहली बारिश ने ही 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
दिल्ली में सफदरजंग वेधशाला ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से महज छह घंटों के अंदर 110 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जो कम से कम 14 वर्षों में जून में किसी दिन होने वाली सबसे ज्यादा बारिश है। राजधानी में 18 जून 1936 को 235.5 मिमी. बारिश हुई थी जो अब तक का रिकॉर्ड है। दिल्ली में जून में औसतन 65.5 मिमी. बारिश होती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से लेकर पंजाब तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी वाली हवाएं देश के उत्तरी हिस्सों तक आ रही हैं। इसकी वजह से हिमाचल, पंजाब, यूपी और पश्चिमी राजस्थान में 1 जुलाई को भी कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा में 1 और 2 जुलाई को अच्छी बारिश का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान में 3 जुलाई तक और उत्तराखंड में अगले 5 दिनों तक कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बेहद तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, शुक्रवार को झारखंड में, 2 जुलाई तक बिहार में, ओडिशा में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी गुजरात से लेकर उत्तरी कर्नाटक के तटीय इलाकों में कम दबाव के क्षेत्र के बीच तेज हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी में 2-3 जुलाई तक और कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिणी कर्नाटक में अगले 5 दिनों तक अच्छी खासी बारिश होगी। कोंकण और गोवा में 2 जुलाई तक कुछ इलाकों में बेहद तेज बारिश का भी अनुमान है। गुरुवार को हरियाणा के कई इलाकों में मानसूनी बादल बहुत जोरदार बरसे। दिल्ली के अलावा चंडीगढ़, गोवा, तटीय कर्नाटक, हिमाचल और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश दर्ज की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!