कोविड-19 रोधी टीके कम या ज्यादा वजन वाले लोगों में एक समान रूप से प्रभावी : लांसेट अध्ययन

लंदन : कोविड-19 रोधी टीके हर मरीज को गंभीर रूप से बीमार होने से बचाते हैं, चाहे उनके शरीर का भार कितना भी क्यों न हो. इंग्लैंड में 90 लाख वयस्कों पर किए गए अध्ययन में यह निष्कर्ष निकला है, जिसे शुक्रवार को ‘द लांसेट डायबिटीज एंड एंडोक्राइनोलॉजी’ में प्रकाशित किया गया. अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि टीका उन लोगों पर भी उतना ही प्रभावी था, जिनका शरीर द्रव्यमान सूचकांक (बीएमआई) अधिक था और अधिक वजन था, लेकिन कम वजन वाले समूह में इसका प्रभाव थोड़ा कम देखा गया.

उन्होंने कहा कि टीके की खुराक ले चुके लोगों के विश्लेषण में यह पता चला कि कोविड-19 के कुछ मामलों में बहुत कम और बहुत अधिक बीएमआई वाले लोगों के टीके की खुराक ले चुके स्वस्थ वजन वाले लोगों की तुलना में गंभीर रूप से बीमार पड़ने की आशंका अधिक थी. अध्ययन में शामिल रहीं ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की कार्मेन पियरनास ने कहा, ‘हमारे नतीजे ये सबूत मुहैया कराते हैं कि कोविड-19 रोधी टीके सभी वजन वाले लोगों की जान बचाते हैं. हमारे नतीजे मोटापे से ग्रसित लोगों को आश्वासन देते हैं कि कोविड-19 रोधी टीके उन प र कम बीएमआई वाले लोगों की तरह ही प्रभावी हैं और टीकाकरण के बाद उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर गंभीर रूप से बीमार पड़ने का खतरा कम हो जाता है.’

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि टीके की खुराक ले चुके स्वस्थ और अधिक बीएमआई वाले समूहों के टीके की खुराक न लेने वाले लोगों की तुलना में अस्पताल में भर्ती होने की आशंका लगभग 70 प्रतिशत कम है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!