छह अगस्त को होगा उप-राष्ट्रपति पद का चुनाव

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव छह अगस्त को होगा. चुनाव आयोग ने बुधवार को यह घोषणा की. एम वेंकैया नायडू के उत्तराधिकारी के चुनाव के लिए अधिसूचना पांच जुलाई को जारी होगी और 19 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे

निर्वाचन आयोग (ईसी) के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 20 जुलाई को होगी और 22 जुलाई तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. मतों की गिनती भी छह अगस्त को ही होगी. उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भाग लेते हैं. इस चुनाव में मनोनीत सदस्य भी शामिल होते हैं. चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत राजग को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है.

उपराष्ट्रपति नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे की बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया. आयोग के अनुसार उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के कुल 788 सदस्य शामिल होते हैं. सभी मतदाता संसद के दोनों सदनों के सदस्य हैं, इसलिए प्रत्येक सांसद के वोट का मूल्य एकसमान होगा.

यह चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार होता है. इसमें गुप्त मतदान होता है और इस चुनाव में खुले मतदान की कोई अवधारणा नहीं है. आयेाग ने आगाह किया कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में किसी भी परिस्थिति में किसी को भी मतपत्र दिखाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. इसके साथ ही आयोग ने कहा कि राजनीतिक दल मतदान को लेकर अपने सांसदों को व्हिप नहीं जारी कर सकते हैं.

किसी उम्मीदवार के नामांकन पत्र में कम से कम 20 प्रस्तावक और 20 अनुमोदक होने चाहिए. कोई मतदाता किसी एक ही उम्मीदवार के प्रस्तावक या समर्थक हो सकते हैं. उम्मीदवार अधिकतम चार नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं और चुनाव के लिए जमानत राशि 15,000 रुपये है. राष्ट्रपति चुनाव में कई स्थानों पर मातदान मतदान होता है और निर्वाचित विधायक वहां मतदान करते हैं लेकिन उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान संसद भवन में होता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!