सियासी संकट के बीच केंद्र सरकार ने शिंदे कैंप के 15 विधायकों को दी ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा

मुंबई । महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापटक का आज छठवां दिन है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बागी विधायकों ने गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में डेरा जमाया हुआ है। महाराष्ट्र की सड़कों पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बागी विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने शिवसेना से विद्रोह करने वाले बागी विधायकों को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है। 
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के 15 बागी विधायकों को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को वाई प्लस सुरक्षा मंजूर की है, जिसके तहत उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है।
केंद्र सरकार ने जिन बागी विधायकों को सुरक्षा दी है, उनमें रमेश बोर्नारे, मंगेश कुदलकर, संजय शिरसत, लताबाई सोनवणे, प्रकाश सुर्वे, सदानंद सरनावनकर, योगेश दादा कदम, प्रताप सरनाइक, यामिनी जाधव, प्रदीप जायसवाल, संजय राठौड़, दादाजी भूसे, दिलीप लांडे, बालाजी कल्याणर, संदीपन भुमारे शामिल हैं। 
एकनाथ शिंदे और शिवसेना के बागी विधायकों के खिलाफ शिवसैनिकों ने बाइक रैली निकाली। ऐसे में एकनाथ शिंदे के दफ्तर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक का आज छठवां दिन है। ऐसे में एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!