वॉट्सएप पर कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर लोगों से हो रही ठगी

नई दिल्ली । वॉट्सएप पर इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। राजस्थान के राजसमंद पुलिस ने इस बारे में ट्वीट के द्वारा जानकारी दी है। वॉट्सऐप संदेश में दावा किया जा रहा है कि सवालों का सही जवाब देने पर यूजर्स को 25 लाख रुपए दिए जाएंगे। कई यूजर्स ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। इसके बाद साइबर पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। खबरों के अनुसार, यूपी और बिहार में कई लोग इस ठगी का शिकार बने हैं। वॉट्सएप पर इस फर्जी गेम से जुड़े वीडियो और लॉटरी में दिए जाने वाले इनामों के विज्ञापन भी शेयर किए जा रहे हैं। 
केबीसी स्कैम सोनी टीवी पर प्रसारित शो कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर चलाया जा रहा है। ठग पहले आपको वॉट्सएप के जरिए रिफंडेबल अमाउंट ट्रांसफर करने को कहते हैं। इसके बदले वे आपको 25 लाख रुपये की लॉटरी देने का वादा करते हैं, लेकिन आपके अमाउंट ट्रांसफर करते ही वह उनका फोट आउट ऑफ रीच हो जाता है और फिर उनका कोई पता नहीं लगता। आप इनके विज्ञापन में आप अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक की तस्वीरें देख सकते हैं। जिसके जरिए ये लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। राजसमंद पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो के जरिए इससे जुड़ी जानकारी दी है। साथ ही यूजर्स से आग्रह किया है कि इस तरह के लुभावने मैसेज से सावधान रहें। सावधान! सोशल मीडिया पर 25 लाख की केबीसी लॉटरी का वायरल मैसेज फर्जी है। अनजान नंबर से वॉट्सएप पर प्राप्त संदेश पर अपने खाते की या निजी जानकारी नहीं दें, सावधान रहें, सतर्क रहें। 
आप सतर्क रहकर इस तरह की ठगी से बच सकते हैं। इसतरह के किसी भी लुभावने मैसेज पर रिप्लाई न करें जो आपको तुरंत अमीर बनाने का दावा कर रहे हो। किसी अनजान नंबर से आने वाले मैसेज को इग्नोर करें। इसके अलावा आपको संदेश व ईमेल के जरिए मिलने वाला कोई भी लिंक तब तक न खोलें जब तक आप पूरी तरह यह सुनिश्चित न कर लें कि संदेश आपके किसी करीबी या जानकार द्वारा भेजा गया है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!