नेजल कोरोना वैक्सीन का चिकित्सकीय परीक्षण पूरा सब ठीक रहा तो जल्द करेंगे लॉन्च : भारत बायोटेक

हैदराबाद । महामारी कोरोना के घातक वायरस के खिलाफ जंग में का फार्म कंपनी भारत बायोटेक ने नेजल कोरोना नैक्सीन का चिकित्सकीय परीक्षण पूरा कर लिया है। दवा निर्माता कंपनी के अध्यक्ष और एमडी डॉ. कृष्णा एला ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, “डेटा विश्लेषण चल रहा है। हम नियामक एजेंसी को डेटा जमा करेंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो हमें लॉन्च करने की अनुमति मिल जाएगी और यह दुनिया का पहली क्लिनिकली प्रोवेन नेजल कोविड-19 वैक्सीन होगी।”
भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने भारत बायोटेक को अपने इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन के लिए ‘फेज-3 बूस्टर खुराक अध्ययन’ के लिए ‘सैद्धांतिक रूप से’ मंजूरी दे दी, जो भारत में अपनी तरह का पहला है। इसे मंजूरी के लिए कुछ सप्ताह पहले प्रोटोकॉल सौंपने के लिए कहा गया था। भारत बायोटेक की वेबसाइट के अनुसार, “इंट्रानेजल वैक्सीन आईजीजी, म्यूकोसल आईजीए, और टी सेल प्रतिक्रियाओं को बेअसर करने वाले इम्यून रिस्पांस को उत्तेजित करता है और संक्रमण के स्थान पर (नाक के म्यूकोसा में) प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया बनाता है जो कोरोना के संक्रमण और ट्रांसमिशन दोनों को रोकने करने के लिए जरूरी है।”
भारत बायोटेक देश में तीसरी खुराक के तीसरे चरण के परीक्षण के लिए आवेदन जमा करने वाली दूसरी कंपनी है। इंट्रानेजल वैक्सीन कथित तौर पर नए कोविड-19 वेरिएंट जैसे ओमिक्रॉन के ट्रांसमिशन को रोकने की क्षमता रखते हैं। भारत ने देश में टीकाकरण के लिए कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक वी को मंजूरी दी है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!