अग्निवीर देंगे चीन और पाकिस्तान को सीमा पर मात, तकनीक में मजबूत होगी

नई दिल्ली । भारतीय सेना में भर्ती होने की नई प्रक्रिया ‘अग्निपथ’ का ऐलान हो गया है। ‘अग्निवीर’ के तौर पर शामिल होने वाले सैनिक चार साल तक तीन सेनाओं में अपनी सेवाएं देंगे। इधर, सेना ने भी नए वीरों के लिए तैयारियां कर ली हैं। थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा है कि अग्निवीरों को चीन और पाकिस्तान सीमाओं पर तैनात किया जाएगा। खास बात है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ तनाव जारी है।  सेना प्रमुख जनरल पांडे ने कहा, ‘चार सालों की ट्रेनिंग के दौरान अग्निवीरों को हमारी यूनिट्स में आसानी से शामिल कर लिया जाएगा। हमारी जरूरतों के हिसाब से वे चीन और पाकिस्तान की सीमा पर तैनात होने के लिए सक्षम होंगे। योजना के लागू होने के दौरान क्षमताओं से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।’ इस दौरान सेना ने तकनीक के क्षेत्र में भी मजबूती के लिए काम करने का ऐलान किया। जनरल पांडे ने कहा, ‘अग्निपथ योजना का लक्ष्य सेना को भविष्य का बल बनाना है, जो संघर्ष के हर पैमाने पर आने वाली कई चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो यह आईटीआई और अन्य तकनीक संस्थानों से अग्निवीरों की भर्ती कर सेना की तकनीक की सीमा में भी इजाफा करेगा। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, ‘फिलहाल, नौसेना में महिला अधिकारी हैं। अग्निवीर योजना के चलते महिला सेलर (नाविक) भी शामिल हो सकेंगी। यह एक बड़ा कदम है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और हम किसी परेशानी का सामना नहीं करेंगे। यहां पहले ही महिला अधिकारी मौजूद हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!