ताजनगरी की हवा हुई ज़हरीली, देश का 5वां सबसे प्रदूषित शहर बना आगरा

आगरा: ताजनगरी की आबोहवा पर प्रदूषण का ग्रहण लग गया है. यही वजह है कि यहां की एयर क्वालिटी खराब स्थिति में पहुंच गई है. मंगलवार को जारी शिकागो विवि की ओर से रिपोर्ट के मुताबिक, देश के सबसे प्रदूषित शहरों में आगरा पांचवे पायदान पर है. रिपोर्ट के मुताबिक, आगरा की आबोहवा अब सांस लेने लायक नहीं है.

दरअसल, अमेरिकी शोध समूह के शिकागो विश्वविद्यालय (ईपीआईसी) में ऊर्जा नीति संस्थान ने मंगलवार को एयर क्वॉलिटी लाइफ इंडेक्स जारी किया. जारी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वायु प्रदूषण की वजह से उत्तर भारत में रह रहे करीब 51 करोड़ लोगों का जीवन औसतन 7.6 साल कम हो रहा है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि, औसत भारतीयों की जीवन प्रत्याशा 5 साल कम हो गई है. अब टॉप फाइव प्रदूषित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा और त्रिपुरा हैं.

पांचवा प्रदूषित शहर है आगरा
अमेरिकी शोध समूह के शिकागो विश्वविद्यालय (ईपीआईसी) में ऊर्जा नीति संस्थान की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश के टॉप फाइव प्रदूषित शहरों की बात करें तो सबसे पहले पायदान पर देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर, गोपालगंज, जौनपुर, सीवान और आगरा हैं. आगरा की बात करें तो यहां पर प्रमुख 5 स्थान शास्त्रीपुरम, दयालबाग, आवास विकास कालोनी, संजय प्लेस और शाहजहां गार्डन पर वायु प्रदूषण की नियमित मॉनिटरिंग होती है.

पर्यावरणविद व पक्षी विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह बताते हैं कि, आगरा की एयर क्वालिटी इंडेक्स अक्टूबर माह के खतरनाक स्थिति में पहुंचने लगती है. देश के टॉप फाइव प्रदूषित शहरों में आगरा शामिल रहता है. आगरा में वायु प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह लगातार हो रहे निर्माण कार्य है. जहां पर धूल नियं​त्रण के नियमों का पालन नहीं किया जाता है. इसके साथ ही लगातार सड़कों पर बढ़ रही वाहनों की संख्या है. आगरा की खराब एयर क्वॉलिटी की वजह जगह-जगह कूड़े के ढेर में आग लगाना भी है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!