सेंसेक्स 153 पॉइंट की गिरावट के साथ 52693 पर बंद, रिलायंस और मारुति के शेयर फिसले

भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को दूसरे कारोबारी दिन मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 153.13 पॉइंट या 0.29% की गिरावट के साथ 52,693.57 पर जबकि निफ्टी 42.30 पॉइंट या 0.27% गिरकर 15,732.10 पर बंद हुआ। बैंक और फाइनेंशियल सर्विस स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही। LIC का शेयर आज 10-दिन के बाद 1% बढ़कर 674.2 रुपए पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 350 पॉइंट नीचे 52,495 पर और निफ्टी 100 पॉइंट टूटकर 15,674 पर खुले थे। इसने दिनभर के कारोबार में 53,095.32 का हाई और 52,459.48 का लो लेवल बनाया।

सेंसेक्स के 30 शेयर में से 15 में बढ़त और 15 में गिरावट रही।

सेंसेक्स के 30 शेयर में से 15 में बढ़त और 15 में गिरावट रही।

मिडकैप और स्मॉल कैप में गिरावट
BSE का मिडकैप 35.90 पॉइंट या 0.16% की गिरावट के साथ 21,840.90 पर बंद हुआ।

BSE मिडकैप के बढ़त और गिरावट वाले टॉप शेयर्स।

BSE मिडकैप के बढ़त और गिरावट वाले टॉप शेयर्स।

BSE का स्मॉलकैप 100.70 पॉइंट या 0%.40 की गिरावट के साथ 24,942.63 पर बंद हुआ।

BSE स्मॉलकैप के बढ़त और गिरावट वाले टॉप शेयर्स।

BSE स्मॉलकैप के बढ़त और गिरावट वाले टॉप शेयर्स।

अमेरिकी बाजार बुरी तरह टूटे
सोमवार को अमेरिकी बाजार फिर से बुरी तरह टूटे थे। डाओ जोंस 880 अंक लुढ़ककर 31,392 पर बंद हुआ था। दरें बढ़ने और मंदी के डर से डाओ जोंस लगातार दूसरे दिन 880 अंक टूटकर बंद हुआ था। नैस्डेक 4.7% और S&P 500 3.9% की गिरावट के साथ बंद हुआ। S&P 500 ऊंचाई से 21% तक गिर चुका है, तो वहीं नैस्डेक ऊंचाई से 33% नीचे रहा। इसके अलावा यूरोप के बाजार भी 2.5% तक फिसले।

महंगाई से थोड़ी राहत
आम आदमी को मई में महंगाई के मोर्चे पर मामूली राहत मिली। खाने पीने के सामान से लेकर फ्यूल और बिजली की महंगाई कम होने से महंगाई दर घटी है। कपड़े और जूते की महंगाई में भी मामूली कमी आई है। सोमवार को जारी किए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई दर मई में घटकर 7.04% हो गई।

खाद्य महंगाई दर 8.38% से घटकर 7.97% हो गई। हालांकि, यह लगातार पांचवां महीना है, जब महंगाई दर RBI की 6% की ऊपरी लिमिट के पार रही है। जनवरी 2022 में रिटेल महंगाई दर 6.01%, फरवरी में 6.07%, मार्च में 6.95% और अप्रैल में यह 7.79% दर्ज की गई थी।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली
विदेशी निवेशक (FPI) नौ महीने से घरेलू बाजार में बिकवाली कर रहे हैं। सोमवार को भी इन्होंने 4,890.71 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। जून में अब तक 18,152 करोड़ रुपए और इस साल अब तक 1,94,020 करोड़ रु. के शेयर बेच चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!