उत्तर रेलवे में 67वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट सेवा के लिए 250 रेल कर्मियों को सम्मानित

नई दिल्ली: 16 अप्रैल 1853 को बोरीबंदर और ठाणे के बीच भारत में चली पहली रेलगाड़ी की स्मृति में, भारतीय रेलवे प्रतिवर्ष रेल सप्ताह का आयोजन करती रही है. उसी क्रम में इस वर्ष उत्तर रेलवे ने 67वें रेल सप्ताह समारोह का शुक्रवार को नई दिल्‍ली में आयोजन किया गया था. उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने इस पुरस्‍कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की. इस अवसर पर उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक नवीन गुलाटी, प्रमुख मुख्‍य कार्मिक अधिकारी प्रमिला भार्गव, विभिन्न विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी, उत्तर रेलवे के कर्मचारी, यूनियनों, एसोसिएशनों और फेडरेशनों के सदस्यगण, उत्तर रेलवे महिला कल्याण संग्ठन की अध्यक्ष व उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं उपस्थित थीं.

समारोह की शुरुआत उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने उत्कृष्ट सेवा करने वाले 250 रेलकर्मियों (अधिकारियों एवं कर्मचारियों) को पुरस्कृत करने के साथ हुई. कार्य-निष्पादन मानकों के आधार पर महाप्रबंधक द्वारा 54 रनिंग शील्डें प्रदान की गईं. ‘महाप्रबंधक उत्कृष्टता शील्ड’ लखनऊ मंडल को तथा सभी क्षेत्रों में ‘सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्पादन’ के लिए दिल्‍ली मंडल को शील्‍ड प्रदान की गई. बेस्ट इम्प्रूवमेंट शील्ड फिरोजपुर मंडल को दी गई. सर्वाधिक मितव्ययिता के लिए मुरादाबाद और फिरोजपुर मंडलों को संयुक्‍त रूप से शील्‍ड दी गई.

67th Rail Week Celebrations Organized

उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान

इस अवसर पर संबोधित करते हुए महाप्रबंधक ने प्रमुख कार्य-क्षेत्रों में उत्तर रेलवे की विभिन्न उपलब्धियों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी. उन्‍होंने कहा कि उत्तर रेलवे कोरोना महामारी के दुष्‍प्रभावों से उबरने में राष्‍ट्र की मदद कर रही है. उन्‍होंने आगे कहा कि उत्‍तर रेलवे ने पिछले वित्तीय वर्ष में अनेक प्रमुख उपलब्धियां हासिल की हैं. माल लदान और आय अब तक की सर्वश्रेष्‍ठ रही है. कोरोना काल से पहले की चल रही लगभग सभी रेलगाड़ियों को बहाल कर दिया गया है. प्रधानमंत्री के मिशन गति शक्ति के अंगर्तगत रेलपथों पर संरक्षा और रेलगाड़ियों की गति सीमा बढ़ाने के लिए प्रमुख ढांचागत परियोजनाएं शुरू की गयी हैं. चिनाब पुल के आर्क का निर्माण कर लिया गया है. अन्‍य हिमालयन रेल परियाजनाएं भी तीव्र गति से चल रही हैं. गंगल ने संरक्षा के क्षेत्र में उत्तर रेलवे की उल्‍लेखनीय प्रगति की सराहना की. उन्‍होंने इस बात पर बल दिया कि उत्तर रेलवे पर संरक्षा, गतिशीलता और पर्यावरण सुरक्षा हमारी प्राथमिकता रहेगी.

67th Rail Week Celebrations Organized

उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!