राज्यसभा चुनाव : RJ में कांग्रेस ने तीन और BJP को एक सीटें मिलीं, कर्नाटक में तीन सीटें भाजपा और एक कांग्रेस को

नई दिल्ली : राज्यसभा की कुल 57 सीटें खाली हैं. इनमें से 41 सीटों पर नतीजे पहले ही आ चुके हैं. सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं. बाकी की 16 सीटों पर आज मतदान था. ये सीटें हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक से हैं.

ये हैं चुनाव परिणाम – राजस्थान- कांग्रेस के तीन और भाजपा के एक उम्मीदवार की जीत हुई है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी और मुकुल वासनिक जीत गए हैं. भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी चुनाव जीते. निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा चुनाव हार गए.

कर्नाटक से भी चुनाव परिणाम आ गए हैं. यहां पर तीन सीटें भाजपा को, जबिक एक सीटें कांग्रेस ने जीती हैं. भाजपा की ओर से देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जग्गेश और लेहर सिंह सिरोया ने चुनाव जीता. कांग्रेस के जयराम रमेश भी चुनाव जीत चुके हैं.

महाराष्ट्र में काउंटिंग रोक दी गई है. चुनाव आयोग ने यहां के वोटिंग का वीडियो मंगाया है. भाजपा ने इसकी शिकायत की थी. कर्नाटक में भी क्रॉस वोटिंग हुई. भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने चुनाव आयोग से शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र से चुनाव की वीडियो रिकॉर्डिंग मंगवाया है.

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, डॉ जितेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल थे. शिकायत सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए नकवी ने कहा कि हरियाणा में दो विधायकों ने चुनाव आचार संहिंता का उल्लंघन किया. उन्होंने वोटिंग के दौरान गोपनीयता भंग की है.

BJP to EC
चुनाव आयोग से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

नकवी ने कहा कि शिकायत के बावजूद रिटर्निंग अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि हमने दोनों विधायकों के मतों को खारिज करने की मांग की है. भाजपा समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने भी कांग्रेस विधायक किरण चौधरी और बीबी बत्रा के मतों को रद्द करने की अपील की.

इसी तरह से हरियाणा से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन ने भी चुनाव आयोग से शिकायत की है. उन्होंने कहा कि कार्तिकेय शर्मा की मांगों को रद्द किया जाना चाहिए. उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि भाजपा ने हार की आशंका से परिणाम को लटकाने के लिए यह शिकायत की है. शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर यहां पर काउंटिंग रोक दी गई है. कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस के बीच भी मतभेद हो गया है.

shivsena leader on delay of counting
शिवसेना नेता ने गिनती में देरी पर चिंता जताई
congress to ec
चुनाव आयोग जाता कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

कहां पर कितने उम्मीदवारों ने वोट डाले — राजस्थान में सभी 200 विधायकों ने वोटिंग की. महाराष्ट्र में 288 में से 285 विधायकों ने वोटिंग की. दो विधायक- नवाब मलिक और अनिल देशमुख को वोटिंग की इजाजत नहीं मिली, जबकि एक विधायक की मौत हो चुकी है. हरियाणा में 90 में से 89 विधायकों ने वोटिंग की. एक निर्दलीय विधायक ने वोटिंग नहीं की. कर्नाटक में जेडीएस के दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. उनके कुल 32 विधायक हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!