EPFO सदस्यों के लिए अच्छी खबर, PF खाते में आएंगे 40000, यहां जानें डिटेल्स

प्रोविडेंट फंड वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए बचत कोष है। भविष्य निधि को हर कोई आगे की सेविंग्स के रूप में देखता है। चाहे सरकारी कर्मचारी हो या प्राइवेट कर्माचारी। इस बीच केंद्र सरकार ईपीएफओ ​​मेंबर्स के लिए अच्छी खबर लेकर आई है। जल्द ही ब्याज का पैसा अकाउंट में ट्रांसफर होने जा रहा है। इससे देश के 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। सरकार द्वारा घोषित वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएपओ ​​की ब्याज दर 8.1 प्रतिशत है। यह पिछले 40 वर्ष में सबसे कम दर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके अकाउंट में 40 हजार रुपए आने वाले हैं। आइए जानते हैं कैसे।

कब तक आएंगे ब्याज के पैसे

दरअसल अगर आपके पीएफ खाते में 5 लाख रुपए हैं, तो आपको करीब 40,000 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। हालांकि ईपीएफओ ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इस महीने 30 जून तक अकाउंट में ब्याज जमा कर दिया जाएगा।

पीएफ खाते में बैलेंस कैसे चेक करें

पीएफ खाते में कितना पैसा है, यह आप घर बैठे अपने मोबाइल से जान सकते हैं। आपको ईपीएफओ ​​में पंजीकृत मोबाइल नंबर से EPFO UAN LAN को 7738299899 पर भेजना होगा। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए, तो आपको LAN के बजाय ENG टाइप करना चाहिए। इस प्रकार हिंदी में HIN और तमिल TIM में लिखा जाता है।

उमंग एप से जानें पीएफ खाते में कितना पैसा है

1. अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें।

2. अपना फोन नंबर रजिस्टर कर एप में लॉग इन करें।

3. ऊपरी बाएं कोने के मेनू में सेवा निर्देशिका पर जाएं।

4. यहां ईपीएफओ विकल्प पर क्लिक करें। View Passbook में जाने के बाद अपना यूएन नंबर और ओटीपी के जरिए बैलेंस चेक करें।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!