कानपुर हिंसा: मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी के चार बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन, अफसरों के उड़े होश

कानपुर: महानगर के परेड चौराहा पर हुई हिंसा के मामले में जांच कर रहे एटीएस टीम के अफसर उस समय हैरान रह गए, जब उन्होंने घटना के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी के खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन देखा. स्थानीय पुलिस के आला अफसरों का दावा है कि पिछले तीन सालों में चार अलग-अलग खातों से करीब 50 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया. हालांकि, इस मामले में कोई भी अफसर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है.

हयात जफर हाशमी ने सभी खातों को अपनी संस्था के नाम से खोल रखा था. इनमें पुलिस व एटीएस टीम को एक खाता बाबूपुरवा स्थित निजी बैंक में, एक कर्नलगंज व बेकनगंज में और एक खाता पंजाब नेशनल बैंक में संचालित मिला. इतनी बड़ी रकम खातों में कहां से आई, इस रकम को कहां-कहां खर्च किया गया अफसर इस पड़ताल में जुट गए हैं. पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने बताया कि एटीएस व स्थानीय पुलिस के अधिकारी हयात जफर हाशमी के मोबाइल, बैंक खाता और कई अन्य गतिविधियों की जांच कर रहे हैं. हर एक बिंदु को गंभीरता से देखा जा रहा है.

पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने बताया कि परेड चौराहा के आसपास जहां-जहां उपद्रव हुआ, वहां-वहां अब पीएसी की टुकड़ियां लगाई जाएंगी. वहीं, अब जुमे की नमाज के दिन फोर्स तैनात की जाएगी, जिससे बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमन-चैन बना रहे. पुलिस सभी का सहयोग करेगी. किसी तरह की अव्यवस्था करने वालों से सख्ती से निपटेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की मौत, पत्नी के साथ कर रहे थे घुड़सवारी, आतंकी ने नाम पूछा फिर सिर पर मार दी गोली

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है. 12 से ज्यादा लोग इस हमले में घायल भी हुए, जिनका इलाज चल रहा है.…

    गौतम अडानी ने किया Adani Defence & Aerospace का दौरा, बोले- हमारा उद्देश्य एक मजबूत, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मदद करने के लिए सीमाओं को आगे बढ़ाना है

    कानपुर. गौतम अडानी ने बुधवार को Adani Defence & Aerospace का दौरा किया. उन्होंने इस दौरे के दौरान आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा क्षेत्र में हो रहे अत्याधुनिक इनोवेशन और…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!