कोरोना का कहर जारी, आज 7 हजार से ज्यादा नए मामले

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7 हजार से ज्यादा नए मामले (7240) सामने आए हैं. इसी के साथ 8 लोगों की मौत भी हो गई है. अबतक कोरोना की वजह से भारत में पांच लाख से ज्यादा (5,24,723) मौतें हो चुकी हैं. भारत में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मरीज 32 हजार के पार (32,498) पहुंच गए हैं.

कोविड केस किस तरह बढ़ रहे हैं इसका अंदाजा पिछले आंकड़ों से लगा सकते हैं. बता दें कि 8 जून को पांच हजार से ज्यादा मामले आए थे. वहीं 7 जून को करीब चार हजार नए मरीज मिले थे.

कुल मामले: 4,31,97,522

सक्रिय मामले: 32,498

कुल रिकवरी: 4,26,40,301

कुल मौतें: 5,24,723

कुल वैक्सीनेशन: 1,94,59,81,691

सिर्फ महाराष्ट्र से आए 2710 नए केस
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,710 नए मामले सामने आए जो करीब चार महीने में सबसे ज्यादा दैनिक मामले हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या अब दस हजार के करीब पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 78,98,815 हो गई है.

मुंबई में डराने वाले हैं आंकड़े
विभाग के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9,806 है. राज्य में इस साल 17 फरवरी को 2,797 मामले मिले थे. मंगलवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,881 नए मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को 1,036 मामले मिले थे. अधिकारियों ने बताया कि मुंबई शहर में बुधवार को संक्रमण के 1,765 नए मामले सामने आए जबकि एक दिन पहले 1,242 नए मामले सामने आए थे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!