IRCTC यूजर्स आधार लिंक कर एक महीने में 24 टिकट बुक करा सकेंगे, जानें आधार लिंकिंग प्रोसेस

अब रेल यात्री ज्यादा ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। रेल मंत्रालय ने कहा, जिन IRCTC यूजर्स की लॉगिन ID आधार से लिंक नहीं है उनकी एक महीने में ऑनलाइन टिकट बुक करने की संख्या को 6 से बढ़ाकर 12 कर दिया गया है। आधार लिंक्ड यूजर ID वाले ग्राहकों के लिए अधिकतम टिकट बुक संख्या 12 से बढ़ाकर 24 की गई है। ये सुविधा उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो फ्रीक्वेंट ट्रैवलर्स हैं। इसके साथ ही उन लोगों को भी फायदा होगा जो एक ही ID का इस्तेमाल परिवार के सभी सदस्यों की टिकट बुकिंग के लिए करते हैं।

ID को आधार से लिंक करने की प्रोसेस
1. IRCTC की ऑफिशियल ई-टिकटिंग वेबसाइट irctc.co.in पर जाएं।
2. लॉग इन करने के लिए यूजर ID और पासवर्ड डालें।
3. होम पेज पर ‘माय अकाउंट सेक्शन’ में ‘आधार KYC’ पर क्लिक करें।
4. अब अपना आधार नंबर डालें और ‘सेंड OTP’ पर क्लिक करें।
5. आधार कार्ड के साथ जो नंबर रजिस्टर्ड है उस पर OTP आएगा।
6. OTP दर्ज करने और आधार से जुड़ी जानकारी देखने के बाद ‘वैरिफाई’ पर क्लिक करें।
7. अब आपके मोबाइल पर KYC डिटेल के सफलतापूर्वक अपडेट होने का मैसेज आएगा।

अगले 3-4 दिनों में आदेश लागू होने की संभावना
IRCTC के पोर्टल में कुछ बदलाव करने के बाद अगले 3-4 दिनों में यह आदेश लागू होने की संभावना है। वर्तमान में, बुक किए गए लगभग 80% टिकट ऑनलाइन होते हैं। रेलवे का टारगेट इसे बढ़ाकर 90% के पार पहुंचाने का है। IRCTC रेलवे टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए भारतीय रेलवे की अधिकृत एकमात्र यूनिट है। इतना ही नहीं IRCTC एकमात्र यूनिट है जो केटरिंग पॉलिसी 2017 के तहत रेलवे स्टेशनों पर केटरिंग सर्विसेज का मैनेज करने के लिए अधिकृत है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!