अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने किया मिसाइल परीक्षण

सियोल: अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के जवाब में सोमवार को आठ बैलिस्टिक मिसाइल को समुद्र में प्रक्षेपित किया. दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ और यूएस फोर्सेज कोरिया के अनुसार, अभ्यास में आठ ‘आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम; मिसाइल शामिल थीं. इनमें से एक अमेरिका और सात दक्षिण कोरिया की मिसाइल थीं. दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि इस मिसाइल प्रक्षेपण का उद्देश्य उत्तर कोरिया के हमलों का तेजी से और सटीक जवाब देने की क्षमता का प्रदर्शन करना था.

सेना ने रविवार को कहा था कि उत्तर कोरिया ने पश्चिमी तथा पूर्वी तटीय क्षेत्रों और राजधानी प्योंगयांग के उत्तर तथा उसके पास के दो अंतर्देशीय क्षेत्रों सहित कम से कम चार अलग-अलग स्थानों से 35 मिनट में छोटी दूरी की आठ मिसाइल का प्रक्षेपण किया था. उत्तर कोरिया का 2022 में यह 18वां मिसाइल परीक्षण था.

दक्षिण कोरिया और अमेरिका के अधिकारियों का कहना है कि उत्तर कोरिया सितंबर 2017 से अपना पहला परमाणु परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है, क्योंकि उसके नेता किम जोंग-उन का मकसद परमाणु शक्ति के रूप में अपने देश की स्थिति को मजबूत करना और प्रतिद्वंद्वियों से रियायतें हासिल करने के वास्ते दबाव बनाना है.

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने सोमवार को देश के ‘मेमोरियल डे’ पर अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु हथियारों तथा मिसाइल खतरे का मुकाबला करने के लिए ‘मौलिक एवं व्यावहारिक सुरक्षा क्षमताओं’ को हासिल करेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!