छिंदवाड़ा के इस गांव में नहीं होंगे पंचायत चुनाव, सरकार देगी 7 लाख रुपये का इनाम

छिन्दवाड़ा। एमपी पंचायत चुनाव 2022 में कई जगहों पर रिश्तेदार और सगे लोग आमने-सामने होकर किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन छिंदवाड़ा के आदिवासी विकास खंड बिछुआ के उल्हावाड़ी गांव में ग्रामीणों ने आपसी सहमति से सरपंच समेत 13 वार्डों के पंचों का निर्विरोध निर्वाचन कर लिया है.

सरपंच और पंच समेत पूरी ग्राम पंचायत निर्विरोध हुई निर्वाचित: विकासखण्ड बिछुआ की ग्राम पंचायत उल्हावाड़ी में ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से 13 वार्डों के पंच एवं सरपंच के र्निविरोध निर्वाचन का निर्णय लिया जिसमें सरपंच संगम सनिया तो पंचो में अमीरसिंह ठाकुर, मोतीसिंह ठाकुर, हरिराम उईके,बती ठाकुर, रामशीला वर्मा, पंचलाल धुर्वे, रामशा उईके, सीताबाई सनिया, मूना, मालती सनिया,आशा मर्सकोले प्रकाश सहार, रसवती पहाड़े निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. सर्वसम्मति से इन लोगों ने फॉर्म भरा और उनके खिलाफ किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया है.

मध्य प्रदेश सरकार देगी पंचायत को 7 लाख रुपए का पुरस्कार: दरअसल, पंचायत चुनावों के दौरान ग्रामीण इलाकों में होने वाले विवाद को देखते हुए पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने अपील की थी कि समाज में सामाजिक समरसता के लिए पंचायतों में कोशिश करें कि पंच सरपंच के निर्विरोध चुना जाए. इसके बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने ग्राम पंचायत पुरस्कार योजना के आदेश जारी कर दिए हैं. इसमें निर्विरोध निर्वाचन पर लाखों के इनाम दिए जाएंगे.

  • ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए तो 5 लाख का इनाम.
  • सरपंच पद हेतु वर्तमान और पिछला निर्वाचन लगातार निर्विरोध हुआ तो 7 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा.
  • ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच और सभी पंच निर्विरोध चुने गए तो 7 लाख रुपए का इनाम मिलेगा.
  • ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच और सभी पंच महिला निर्वाचित हुई तो 12 लाख का इनाम दिया जाएगा.
  • यदि सरपंच और पंच के सभी पद पर महिलाओं को निर्विरोध चुना गया तो 15 लाख का इनाम दिया जाएगा.
  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!