दीपक चाहर और जया भारद्वाज की है आज शादी

दीपक चाहर और उनकी मंगेतर जया भारद्वाज बुधवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले मंगलवार को दोनों के परिवार वालों ने मेहंदी सेरेमनी में हिस्सा लिया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। दीपक पठानी कुर्ते में नजर आए, वहीं जया लहंगे में नजर आईं।शादी के लिए जया सोमवार को अपने परिवार के साथ ताजनगरी आगरा पहुंचीं थीं। आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित फाइव स्टार होटल में दीपक और जया सात फेरे लेंगे। शादी की रस्में मंगलवार शाम से शुरू हो गई हैं। मेहंदी की रस्म के बाद रात को संगीत का कार्यक्रम हुआ, जिसमें दीपक और जया जमकर थिरके|शादी को यादगार बनाने के लिए दीपक चाहर ने जमकर डांस प्रैक्टिस भी की है। वह शादी में जया भारद्वाज के साथ डांस करते दिखेंगे। दोनों परिवार के लोगों ने फिल्मी गानों पर अपनी परफॉर्मेंस तैयार की है। आगरा के क्रिकेटर दीपक चाहर का कहना है कि परिवार और अपनों के साथ इन लम्हों को यादगार बना रहा हूं। दीपक की होने वाली दुल्हनिया जया दिल्ली के बारहखंभा की रहने वाली हैं।जया दिल्ली में एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेट हेड के पद पर कार्यरत हैं। दीपक चाहर ने आईपीएल के लीग मैच के दौरान जया भारद्वाज को प्रपोज किया था। उनका यह अंदाज खूब चर्चाओं में रहा था।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!